10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर छाप दिए 500-500 के नोट

तमाम तरह की नोटबंदी किए जाने के बाद भी नकली नोटों का कारोबार थमने का नाम ही नही ले रहा है। यूपी के कुछ बदमाशों ने भी बाजार में नकली नोट चलाने की योजना बनाते हुए यू ट्यूब का सहारा लेकर 10 रुपए के स्टांप पेपर पर 500-500 रुपए के नकली नोट बना कर उन्हे बाजार में चलाना शुरु कर दिया। पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली तो बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे हजारों रुपए के नकली नोट बरामद किए है।
मामला उत्तर प्रदेश स्थित सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद मिश्रा निवासी चूर्क बाजार थाना राबट्र्सगंज जिला सोनभद्र और सतीश राय निवासी नौगरहा थाना चुनार जिला मिर्जापुर नकली नोट छापने का गिरोह चलाते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर 500 मिर्जापुर से स्टांप को लाते थे दस रुपए के स्टांप पर 500 रुपए के नोट को स्कैन करते और प्रिंटर से प्रिंट करते थे। आरोपियों पर धारा 178, 179, 180, 181 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। इनके कब्जे से नकली नोट छापने के साधन और भारी मात्रा में स्टाँप पेपर भी बरामद किए है।

