Product by Red Chilis

रतलाम से बाईक और नामली से लहसुन के कट्टे चोरी हुए

रतलाम
शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र से अज्ञात बदमाश युवक की बाईक चोरी कर ले गए वही नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पल्दूना के मकान में रखे लहसुन के कट्टे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार फोन पे कंपनी में काम करने वाले फरियादी के अनुसार ये बोरदिया में रहते है और गत दिवस अपनी होण्डा लीवों मोटर साईकल क्रमांक एमपी 13 जीजे 6929 से रतलाम में लायसेंस बनवाने आए थे। इसी दौरान अपनी बाईक दो बत्ती स्थित घोड़े के समीप खड़ी कर के होटल में खाना खाने गए और वहां से लौटे तो मोटर साईकल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था।
उधर नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पल्दूना में रहने वाले किसान के गांव में दो मकान है। ये अपने पुराने मकाम में रहते है और नए मकान में घर और खेती का सामान रखते है। गत दिवस ये अपने नए मकान पर पहुचे तो इन्होने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और इसमें रखे लहसुन के छह सात कट्टे गायब है। बताया जाता है कि वारदात वाली रात इस मकान के आसपास चार पहिया वाहन देखा गया था। शंका की जा रही है की अज्ञात बदमाश इसी वाहन में लहसुन के कट्टे चोरी कर ले गए है।

Related Articles

Back to top button