Product by Red Chilis

सडक़ से लेकर रेल और प्लेटफार्म तक चोरिया ही चोरिया….

रतलाम
बरसात रुठी हुई है, बैरोजगारी स्थायी संकट है। पेट भी भरना है और इस पेट की आग बुझाने के लिए भूख से मरता क्या नही करता के हालात… हालात जंतर-मंतर सहित अन्य राज्यों के अंदर सभी ने देख लिए है। रतलाम व संभाग से जुड़े जिलों के हालात भी कुछ ऐसे ही है। देखते है इसी की एक बानगी… क्यूकि चिंदी चोरी की छपास और जमीनी हकीकत में कुछ और है।
हुसैन टेकरी जावरा के समीप रहने वाले एक किसान के फार्म हाउस से अज्ञात बदमाश भैस चोरी कर ले गए। फरियादी के अनुसार इनके फार्म हाउस पर 5 भैसे बंधी हुई थी। गत 25 जुलाई को यह भैसों को दाना पानी देकर अपने घर चले गए थे। सुबह जब ये वापस आए तो फार्म हाउस की खिडक़ी टूटी हुई थी। अज्ञात बदमाश यहां से तीन भैसे चोरी कर ले गए थे। जिनकी कीमत हजारों में है।
रतलाम शहर के फ्रीगंज रोड़ स्थित यूपीटल फायनेंस प्रायवेट लिमिटेड से अपनी जरुरत के लिए गए लोन को लोन फार क्लोज कराने के नाम पर एक महिला के साथ 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। महिला ने अपना दुखड़ा आज जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुनाया है। इनके आवेदन को एसपी को कार्रवाई के लिए भेजा है।
पिपलौदा क्षेत्र के ग्राम आम्बा में रहने वाली मीरा पति मुकेश प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होने यूपीटल फायनेंस प्रायवेट लिमिटेड से 60 हजार रुपए का लोन दो वर्ष पूर्व लिया था, और हर माह इसकी किश्त 3977 रुपए तय की गई थी। लोन की राशि वापस जमा कराने और लोन फाँर क्लोज करने के लिए इन्होने फायनेंस कंपनी के कर्मचारी रविराज गुजराती व जीवन तंबोरी को 45 हजार 550 रुपए दिए थे। मगर इन कर्मचारियों ने यह राशि बैंक में जमा नही कराई है। राशि जमा नही होने की पुष्टि कंपनी के अधिकारी ने भी की है।
महिला ने इस मामले की शिकायत 6 मई 2026 को थाना स्टेशन रोड़ पर की थी, मगर यहां की पुलिस ने किसी तरह की ठोस कार्रवाई नही की थी। इसी मामले की शिकायत एसपी को की गई और एसपी ने इनके सामने ही थाना प्रभारी को मोबाईल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, मगर इसके बावजूद कार्रवाई नही हो पाई है। महिला ने दोषी पर कार्रवाई की मांग कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
हुसैन टेकरी जावरा के समीप रहने वाले एक किसान के फार्म हाउस से अज्ञात बदमाश भैस चोरी कर ले गए। फरियादी के अनुसार इनके फार्म हाउस पर 5 भैसे बंधी हुई थी। गत 25 जुलाई को यह भैसों को दाना पानी देकर अपने घर चले गए थे। सुबह जब ये वापस आए तो फार्म हाउस की खिडक़ी टूटी हुई थी। और अज्ञात बदमाश यहां से तीन भैसे चोरी कर ले गए थे।
जावरा के राजेन्द्र जंयत परिसर खाचरोद नाका पर रहने वाले फरियादी प्रजापति हेरिटेज नाम से सीमेन्ट, जाली पिल्लर की दुकान चलाते है। गत दिवस इनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने ससुराल शिवगढ़ गई थी और फरियादी नाहरगढ़ गया था। इसी दौरान रात 3 बजे इनके पड़ौसी ने मोबाईल पर सूचना दी कि इनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर फरियादी ने अपने मकान के पास ही रहने वाली अपनी माताजी को फोन लगाया तो पता चला कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे संदूक से 68 हजार नकदी, 1 सोने के मंगलसूत्र का पेंडल, चांदी के पायजब आदि अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
पीक रिन्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड कंपनी इन्दौर में सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी के चीफ ने शिकायत दर्ज कराई है कि रतलाम जिले के ग्राम असावता से खेजडिय़ा सौधियान तक कंपनी का काम चल रहा है। इस कार्य की देखभाल गौरव चौहान करते है। गत दिवस कंपनी के जीएम उमेश कुमार ने बताया कि ग्राम असावता के सोलर प्लाण्ट मे केबले चोरी हुई है। साईड पर से कोई अज्ञात व्यक्ति बारह अलग अलग ड्रमो मे से लगभग 12000 मीटर कपर की डीसी केबल एवं दो ड्रमो मे से पांच सौ मीटर के दो कापर केबल बंडल एवं दो बंडल 70 एम.एम. की कापर केबल लगभग 200 मीटर चुराकर ले गया है ।
शहर के देवरादेवनारायण में रहने वाले कैलाशनाथ शर्मा इन्दौर से रतलाम की यात्रा कर रहे थे। इन्दौर से लक्ष्मीबाई नगर टे्रन पहुची थी। इसी दौरान कैलाशनाथ ने अपने घर पर फोन लगाने के लिए जेब से मोबाईल निकालना चाहा मगर इनकी जेब में मोबाईल नही मिला। जीआरपी को मोबाईल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
बाद्रां-जयपुर टे्रन में वड़ोदरा से सवाई माधोपुर की यात्रा टे्रन के विकलांग कोच में बैठकर कर रहे नीरजकुमार मीना निवासी जेतपुर अपनी पेंट की जेब में मोबाईल रख कर सो रहे थे। नागदा स्टेशन आने पर इन्होने अपनी जेब संभाली तो मोबाईल चोरी हो चुका था।
रतलाम जिले के सेमलिया पोस्ट कालूखेड़ा(पिपलौदा) निवासी नानालाल पिता भागीरथ शांति एक्सप्रेस टे्रन से अहमदाबाद जाने के लिए रतलाम स्टेशन पर आकर प्लेटफार्म नम्बर-4 के बाहर अपने दोस्त के साथ सो रहे थे। सुबह लगभग 4.30 बजे इनकी नींद खुली तो पेंट की जेब में रखा मोबाईल चोरी हो चुका था।
शहर के त्रिवेणी ग्राउण्ड मोतीनगर में रहने वाले कन्हैयालाल भाटिया उज्जैन से रतलाम आ रहे थे। यह टिकिट लेने के लिए खिडक़ी पर पहुचे इतनी देर में इनका भी मोबाईल चोरी हो चुका था।
बहरहाल चोरियों की यह बानगी है, हर दिन गिरोह चोरियों को अंजाम दे रहे है। मगर जिम्मेदार खौ खौ का खेल खेलते हुए खुद रैफरी बने हुए है। खिलाड़ी गलती करे तो पैनेल्टी देकर थाना बदल दो,मगर खुद उत्कृष्ट कप्तान बने रहो।

Related Articles

Back to top button