Product by Red Chilis

कृषि विभाग कर्मचारी सायबर ठगी का शिकार, खाते से एक लाख कटे

रतलाम। शहर की न्यू ग्लोबस कालोनी में रहने वाले कर्मचारी के अलग अलग खातो से लगभग एक लाख रुपए ठगे गए है। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार न्यू ग्लोबस कालोनी का रहवासी फरियादी एग्रीकल्चर विभाग में प्रायवेट नौकरी करता है। इन्होने एक बैंक का के्रडिट कार्ड बनवा रखा है। कुछ दिनों पहले इनके मोबाईल पर मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 3076 रुपए, 5126 रुपए, 10253 रुपए, कट गए है। इतने रुपए खाते से गायब होने का मामला जानने के लिए यह बैक गए तो बैंक वालों ने बोला कि आपका क्रेडिट कार्ड ब्लाक कर दिया गया है। अब राशि नही कट पाएगी। मगर दूसरे ही दिन इनके खाते से तीन इनके खाते से अलग अलग समय में 48 हजार 657 रुपए कट चुके थे। इस तरह फरियादी के दो खातों से कुल 97 हजार 974 रुपए अज्ञात बदमाश ने निकाल लिए है। मामले की शिकायत सायबर व थाने में की गई है।

Related Articles

Back to top button