रेलवे थाना चलाने वाले गुंडों ने कर दिया दंपत्ति पर हमला ?

रतलाम
बीते दिनों स्टेशन क्षेत्र परिसर में एक पति-पत्नी पर आधा दर्जन बदमाशों ने लात घूंसों और पाईप से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावर घायलों को बोल कर गए है कि रेलवे का थाना हमारा है, अगर रिपोर्ट करा भी दोगे तो हमारा कुछ नही होगा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
फरियादिया आरती गेहलोत निवासी थावरिया बाजार ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस वह स्टेशन परिसर स्थित मंदिर के समीप अपने पति नीरज के साथ बैठी हुई थी, इसी दौरान कन्हैया नामक बदमाश अपने साथ आधा दर्जन गुंडों के साथ आकर गालियां देने लगा। जब इसे गालिया देने से मना किया तो इसने और इसके साथियों ने लात घूंसों और पाईप से मारपीट शुरु कर दी थी। इसके कन्हैया और इसके साथ आए बदमाश इन्हे मारते मारते जीआरपी थाने ले गए और पुलिसकर्मी पंचम पटेल के सामने कर मौके से भाग गए। पुलिस ने इन्हे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आरती के अनुसार हम पर हमला क्यू किया गया? और हमलावर कौन थे, हम नही जानते है। गुंडों ने हमे धमकी दी है कि अगर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो जान से मार देगे। पूरा रेलवे थाना हमारा है, तुमको जान से खत्म कर देगे। जीआरपी ने आरती की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ धारा 296 (बी), 351 (2), 115 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
