जल जीवन मिशन योजना से जुड़े लाखों का पाईप चोरी हुए

रतलाम
शहर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की वारदाते थमने का नाम ही नही ले रही है। बीते दिनों अज्ञात बदमाशों ने जहां एक और जल जीवन मिशन परियोजना के तहत रतलाम आए लाखों रुपए कीमत के पाईप चौरी कर लिए वही शहर के कलीमी कालोनी स्थित एक मकान से अज्ञात बदमाशों लाखों रुपए के जेवर चोरी कर ले गए हैै।
मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम ईटावा और शिवपुर के आसपास जल जीवन मिशन परियोजना के तहत माही जल समूह प्रदाय योजना में पाईप जमीन में लगाने का काम चल रहा है। इस क्षेत्र मेें यह कार्य मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फास्ट्रच्रर लिमिटेड हैदराबाद की कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है।
इन दिनों बरसात के कारण काम रुका हुआ है, इसी बीच गत दिवस कंपनी के मैनेजर अपने फिल्ड स्टाफ के के साथ ईटावा खुर्द और शिवपुर के बीच पाईप लाईनों सहित कार्य का निरीक्षण करने पहुचे तो पाया कि मौके पर रखे गए 809 पाईपों में से 155 पाईप कम है। इस जानकारी के बाद आसपास और रोड़ किनारे लगे सीटीटीवी कैमरे देखे गए तो पता चला कि गत 14 जुलाई की रात लगभग 2.45 बजे कुछ लोग आयशर गाड़ी से आकर यहां रखे पाईप हाईड्रा मशीन से भरवाकर ले गए है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज की है।
इधर सैफी मोहल्ला चांदनी चौक में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनके पिता इस्माईल घडियाी कुवैत में रहते है और इनका मकान कलीमी कालोनी रतलाम में है और इस मकान में एक माह से ताला लगा हुआ है। यहां चौकीदार मुकेश सफाई करने जाता है। गत दिवस मुकेश ने मोबाईल पर सूचना दी थी कि पिताजी के मकान का ताला टूटा हुआ है।
जब महिला अपने पिता के मकान पर पहुची तो देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और घर में रखा सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ है। चोरी की सूचना महिला ने अपनी पिता को कुवैत में दी तो उन्होने बताया कि घर की अलमारी सोने की रिगं,दो चूडिय़ा, चांदी की पट्टी , घडिय़ा और नकदी 50 हजार रुपए रखे हुए थे। महिला के अनुसार नकदी 50 हजार रुपए और लाखों रुपए के जेवर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में की गई है।
