बुलाती है, मगर जाने का नही….लडक़ी ने माता पिता से मिलने बुलाकर दोस्त पर हमला कराया

रतलाम
कक्षा 12 वी में पढऩे वाले छात्र की लडक़ी से दोस्ती हो गई और बात भविष्य में शादी तक पहुच गई। लडक़ा लडक़ी समय समय पर मिलते भी थे। इस दोस्ती की बात कुछ आगे बढ़ाने के लिए लडक़ी ने अपने दोस्त को मोबाईल लगाकर अपने माता पिता से मिलाने के लिए बीते रविवार की रात एक कैफे पर बुलाया। जब युवक अपनी दोस्त के कहने पर कैफे पर पहुचा तो वहां लडक़ी का पूरा परिवार युवक पर टूट पड़ा। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां इसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कायमी की है।
मामला इन्दौर के राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कक्षा 12 में पढऩे वाला आदित्य नेहरु कालोनी में रहता है। 19 जुलाई रविवार को इसकी दोस्त मेघा (परिवर्तित नाम) का फोन आया कि तुम टिंकूज कैफे स्कीन नम्बर 103 पर आ जाओं मेरी मम्मी तुमसे बात करना चाहती है।
अपनी दोस्त के इस संदेश पर युवक फटाफट बताए गए कैफे पर पहुचा तो वहां लडक़ी की माँ और कुछ रिश्तेदार मिले। लडक़ा कुछ समझ पाता इसके पहले ही लडक़ी की माँ और इसके साथ आए रिश्तेदारों ने बोलना शुरु कर दिया कि तुम हमारी लडक़ी के लायक नही हो, तुम्हारी औकात ही क्या है?
युवक ने जब भला बुरा कहने और गालिया देने से मना किया तो लडक़ी के पिता अभिजीत सिंह ने युवक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। वही माता पिता के साथ आए अन्य रिश्तेदार भी युवक पर टूट पड़े। घायल युवक को 112 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुचाया गया, जहां इसका उपचार जारी है। पुलिस ने अभिजीतसिंह व इसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
