Product by Red Chilis

पंचायत के सहायक सचिव को जान से खत्म करने की चेतावनी दी

रतलाम
जिले की ग्राम पंचायत मोरिया के सहायक सचिव को ग्राम रणायरा निवासी व्यक्ति ने जान से मारने की धौस दी है। पुलिस ने सहायक सचिव की शिकायत पर कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार मोरिया के सहायक सचिव ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस वह अपनी पंचायत से ईओडब्ल्यू की टीम की जांच मे सहयोग करने के लिये ग्राम किलगारी जा रहा था, इसी दौरान बजे मोयाखेडा गांव से आगे किलगारी रोड पर इन्हे श्याम सिहं पिता मनोहर सिंह गुर्जर नि. ग्राम रणायरा ने आवाज देकर रोका और बोला कि सचिव निर्भयराम तू ज्यादा तेज चल रहा है, तू अपने आपको पंचायत का बहुत बडा अधिकारी समझता है हमारे काम नही करता है । इन्हे श्याम सिंह बोला कि अगर तुने हमारे या हमारे परिचितो के काम नही किये तो तुझे जान से खत्म कर दुंगा । जब विवाद बढऩे लगा तो गांव रणायरा के अमर सिंह पिता बापुलाल गुर्जर ने बीच बचाव किया इसके बाद श्याम सिहं गुर्जर वहां से चला गया।
इसके बाद भी श्यामसिंह नही रुका और दूसरे दिन उसके बाद मै ग्राम किलगारी चला गया था । दुसरे दिन दिनांक 21/07/2026 को श्याम सिंह ने उदय सिंह पिता राय सिहं नि. ग्राम मोरिया के मोबाईल नम्बर 8827874128 से मेरे मोबाईल नंबर 9893936883 पर काल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं ग्राम पंचायत मरमिया के सहायक सचिव कृष्णपाल सिहं भाटी को उनके मो.नं. 9009309499 पर भी काल करके मेरे बारे मे अभद्र भाषा का प्रयोग किया । पहले तो घबराए पंचायत सचिव ने डर गए बाद मेंं इन्होने ढोढर चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button