Product by Red Chilis

उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक के साथ सायबर ठगी, खाते से 5 लाख कटे

रतलाम
सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट कार्ड में सुधार के नाम पर पांच लाख रुपए से ठगा गया है।
ताहिर अली सैय्यद पिता मंजुर अली सैय्यद उम्र 50 वर्ष निवासी मकान नं. 25 राजेन्द्र नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इनके पास एक्सिस बैंक के हेड ऑफिस से क्रेडिट कार्ड के लिये फोन आया था तो इन्होने उनको क्रेडिट कार्ड के लिये मोबाईल काल पर जानकारी उपलब्ध कराई थी इसके बाद के.वाय.सी.होने के बाद क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ था।
गत 3 जुलाई को इनके पास एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त चार्ज को समाप्त करने के लिये मोबाईल नंबर 9540129607 से दिन करीब 02.00 बजे फोन आया। जिसकी आगे की कार्यवाही की लिये ताहिर से उक्त मोबाईल धारक द्वारा क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की व इनसे इनके मोबाईल पर आए ओटीपी वेरीफेशन किये जाने का कहा गया तो मैने उसको ओटीपी दे दिया । उसके बाद मेरे एक्सिस बैंक के खाते से दिनांक 3 से 18 जुलाई के बीच अलग अलग ट्रांजेक्शन से कुल 5,25,969 /-रू. मेरे क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति निकाल लिए है। ने मेरे साथ धोखाधडी कर हडप ली है। इतने रुपए ठगने के बाद इनके पास मोबाईल नंबर 9540129607 व 7303978143 से अलग अलग कॉल करके ओटीपी मांगा गया है । संबधित थाना पुलिस ने ताहिर की शिकायत पर कायमी की है।

Related Articles

Back to top button