Product by Red Chilis

विद्युत मण्डल के पीछे से जुआरी धराए,पुलिस ने बरामद किए हजारों रुपए

रतलाम
शहर की थाना औधोगिक क्षेत्र व स्टेशन रोड़ पुलिस ने विनोबा नगर स्थित विद्युत मण्डल के पीछे और पोलोग्राउण्ड मेला ग्राउण्ड के समीप से जुआ खेल रहे जुआरियों को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से लगभग 10 हजार रुपए व ताश पत्ते बरामद किए है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विद्युत मण्डल के पीछे विनोबानगर रतलाम खुला स्थान रतलाम पहुंचा जहां दीवार की आड़ में जुआ खेल रहे लोगों को हिरासत में लिया है।
यहां जुआ खेल रहे जुआरियों में कुलदीप पिता अमरसिंह देवड़ा उम्र 22 साल निवासी थावरिया बाजार, केशव पिता बन्टी परिहार निवासी जुनी कलाल सेरी, धर्मेन्द्र पिता गोपाल राठौर निवासी मालीकुआ, नितिन पिता आनन्द मारू निवासी हाट की चौकी व रवि पिता भोलाजी कतिरिया निवासी गौशाला रोड़ शामिल है। पुलिस ने पंचान के समक्ष जप्त कर पंचनामा जप्ती बनाया गया तथा जप्तशुदा 52 ताश के पत्ते व कुल 9380 रूपये नगदी बरामद किए है।
इसी तरह थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने पोलोग्राउण्ड (नेहरु स्टेडियम)के समीप मेला ग्राउण्ड में जुआ खेल रहे जुआरियों को हिरासत में लिया है।
गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक मुकेश सोनगरा को सूचना मिली थी कि पोलोग्राउण्ड के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इमरान पिता रेहमान खान निवासी मिल्लत नगर आसीफ पिता कामील हुसैन निवासी मोचीपुरा व अकबर पिता अयुब शाह निवासी मोचीपुरा को हिरासत मेें लेकर इनके कब्जे से ताश पत्ते और रुपए बरामद किए है।

Related Articles

Back to top button