नशे के काराबोर में अब ग्रामीण युवा भी कूद, चार युवकों से ड्रग्स बरामद

रतलाम
जिले के नगरीय क्षेत्रों में खुलेआम होने वाला मादक पदार्थो का धंधा अब ग्रामीण इलाकों के युवाओं तक भी पहुच रहा है। बिलपांक पुलिस ने चार युवाओं को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से एमडी जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक महू नीमच रोड़ से धराड़ बिलपांक की तरफ जाने वाले है और इनके पास एमडी जैसा मादक पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए मय बल के साथ धराड़ -बिलपांक रोड़ स्थित यात्री प्रतिक्षालय के निकट दो युवाओं को संदिग्ध हालत मे ंदेखर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह युवक जितेन्द्र पिता शंकलाल मईड़ निवासी चंदेरा बेड़दा थाना सरवन और दूसरे युवक का नाम प्रकाश निपता धनजी निनामा निवासी ग्राम मातर बेड़दा थाना सरवन है। इन्हे बताया कि तुम्हारा पास एमडी (मिथाइलीन डाई आक्सी मेथेमफेटामाईन) है तो इन्होने इंकार कर दिया। इसके बाद जितेन्द्र की तलाशी ली गई तो इसकी जेब से प्लास्टिक थैली में 13 व 12 ग्राम ड्रग्स पाया गया है। पुलिस ने दोनो की खिलाफ कायमी की है।
इसी तरह बिलपांक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रत्तागढख़ेड़ा से सातरुण्डा मार्ग से भी दो युवकों को मादक पदार्थ के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई कर सातरुण्डा यात्री प्रतिक्षालय के समीप से मुकेश पिता पूंजा मईड़ा निवासी आंबापाड़ा थाना सरवन और शवजी पिता शंकर मईड़ा निवासी चंदेरा थाना सरवन को रोककर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 23 ग्राम एमडी बरामद की गई है।
