Product by Red Chilis

सेफी नगर से मिला मिया बीवी पटाखों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया

रतलाम
शहर में बगैर वैध लायसेंस के पटाखों का व्यापार धडल्ले से जारी है। इसी के चलते थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने सैफी नगर क्षेत्र से हजारों रुपए का पटाखे बरामद किए है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जीतू कुमावत नामक व्यक्ति सैफी नगर स्थित एक मकान की सीढिय़ों के नीचे अवैध रुप से पटाखों का स्टाँक रखकर बेच रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जीतू कुमावत को धर दबोचा और यहां अलग अलग कार्टूनों में भरे स्काई स्टार 8 पेकैट कीमत 1330 रुपये, मसाला चस्का 7 पैकेट कीमत 3850 रुपये, मिया बीबी पटाखा 5 पैकेट कीमत 2520 रुपये, बुलेट बम पटाखा 10 पैकेट कीमत 2200 रुपये, ब्लास्टर वाव पटाखा 4 पैकेट कीमत 1200/- रुपये, किंग आफ किंग फटाका 6 पैकेट, कीमत 3360 रुपये, गोल्डन पाप्स पटाखा 4 पैकेट कीमत 1600 रुपये, फ्लावर पोट पटाखा 5 पैकेट कीमत 1250 रुपये, अनिल रंग दरबार पटाखा 1 पैकेट किमती 856/- रुपये, अनारकली पटाखा 3 पैकेट किमती 720 रुपये, अनिल एम्राल्ड पटाखा 5 पेकेट किमती 890/- रुपये, महाभारत एटम बम पटाखा 2 पैकेट कीमत 360/- रुपये, जोकर पटाका (कचरा) 20 पेकैट कीमत 900/ रुपये, ब्लेक पेंथर पटाखा 3 पैकेट किमती 600/- रुपये कुल विस्फोटक पटाखे किमती 21636/- रुपये करीबन के फुटने वाले विस्फोटक फटाके मिले ।
पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ जितू कुमावत से उक्त पटाखों को शहर के बीचों बीच भीडभाड वाले स्थान पर रखने, भण्डारण करने व बेचने आदी का लायसेंस के बारे मे पुछते कोई लायसेंस नहीं होना बताया जो आरोपी जितेंद्र उर्फ जितू कुमावत द्वारा लापरवाही पुर्वक भीडभाड वाले रहवासी क्षैत्र में अवैध पटाखे रखने व भण्डारण करने का कृत्य किया हैं जो धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 288 बीएनएस का दण्डनीय है।

Related Articles

Back to top button