Product by Red Chilis

डी-मार्ट आँफर के चक्कर में एक लाख गंवाए

रतलाम
शहर के धीरजशाह नगर में रहने वाले युवक के मोबाईल पर डी मार्ट में आँफर का मैसेज आया और जैसे ही इसने मैसेज खोला, वैसे ही इसके खाते से लगभग एक लाख रुपए कट गए। मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में पहुची है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय पिता रमेशचन्द्र बैरागी गली नम्बर तीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मुंबई में आईटी कंपनी में कम्प्यूटर आँपरेटर है। गत दिनों यह अपने घर रतलाम आया हुआ था, इसी दौरान इसके मोबाईल पर डी मार्ट स्टेटस पर मैसेज आया कि 399 रुपए में 4 किलोग्राम ड्रायफूट्स मिलेगे। इसने जैसे ही आँफर देखने के लिए स्टेटस क्लिक किया, वैसे ही मोबाईल हैंग हो गया और इसके बैंक के खाते से 42 हजार रुपए कट गए। इसके कुछ समय बाद 49568 रुपए कट गए। इस तरह युवक के खाते से कुल 91 हजार 568 रुपए कट चुके है।

Related Articles

Back to top button