Product by Red Chilis

सायबर डकैती: बिजली काटने के डर दिखाकर खातों से उड़ाए 20 लाख

रतलाम
सायबर ठगी करने वालों की रोकथाम के लिए जहां एक और पुलिस नए नए हथकंडे अपना रही है, वही आँन लाईन ठगी करने वाले भी पुलिस से चार कदम आगे चल कर ठगी के नए नए रास्ते अपना रहे है। बीते दिनों बिजली का बकाया बिल जमा नही करने पर बिजली कनेक्शन विच्छेद करने के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ठगोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इन्दौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में गत 17 से 20 जुलाई के बीच बिजली बिल की राशि जमाने कराने के नाम पर अलग अलग स्थानों के तीन लोगों के साथ ठगी की गई है।
इन्दौर के गोपुर कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता शांतनु नाईक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 19 जुलाई को इनके पिता प्रमोद नाईक (85 वर्ष) के पास बिजली कंपनी के मोबाईल नम्बर 9103244417 से फोन आया कि आज राज 9.30 बजे आपका बिजली कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा। आपके पुराने बिल का अपडेट नही है, तत्काल हमारे अधिकारी मि. राकेश गुप्ता से 7645944367 नम्बर पर बात करे। इसके बाद मोबाईल लगाने वाला व्यक्ति प्रमोद नाईक के व्हाटशाप पर हैलों का मैसेज भेजता है। दोपहर 1.35 बजे प्रमोद नाईक के फोन आता है कि आपने बिजली का बिल जमा नही किया है। जब प्रमोद नाईक ने कहां कि मैने बिल जमा कर दिया है तो अज्ञात व्यक्ति कहता है कि हमारे कार्यालय के सिस्टम में आपका बिल नही जमा होना शो कर रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने प्रमोद नाईक के मोबाईल पर एपीके फाईल भेजकर बोला कि आप इसे डाउनलोड कर 12 रुपए आँन लाईन जमा करा देवे। इस पर प्रमोद नाईक बोले मुझे आँन लाईन रुपए भेजना नही आते है, तो अज्ञात व्यक्ति ने वीडियों काँल कर के उन्हे कुछ सेंटिग समझाई और वीडियों काँल का स्क्रीन शेयर कर लिया। अज्ञात बदमाश मोबाईल पर प्रमोद नाईक को बातों में उलझा कर इनकी बैंक डिटेल आदि लेता रहा और बाद में बोला कि अब आपका बिजली का बिल अपडेट हो जाएगा।
कुछ देर प्रमोद नाईक के मोबाईल पर टेक्स मैसेज आते रहे और पता चला कि इनके बैक आफ बडौदा के खाता नम्बर, डेबिट कार्ड बैक आफ महाराष्ट्र के खाते से 98500, 24625, 9999, 10000, 1400 रुपये कुल रुपये 144524 /- (एक लाख चवालीस हजार पांच सौ चौबीस रुपये ) से डेबिट होकर कट गये
इसी तरह सुदामा नगर इन्दौर में रहने वाली अंजना शुक्ले के मोबाईल पर 20 जुलाई को मैसेज आया कि आपका बिजली बिल बकाया है और आज रात 9.30 बजे बिजली कट जाएगी। इस पर शिकायत कर्ता ने अपना भरे हुए बिल का स्क्रीन शाट अज्ञात व्यक्ति के मोबाईल नम्बर भेजा तो उधर से जवाब आया कि आपका बिल हमारे सिस्टम पर शो नही कर रहा है। बदमाश ने फिर पूछा कि आप बिजली का बिल किस बैक के खाते से भरते हो तो महिला ने जवाब दिया कि वह बैक आफ इंडिया के खाते से बिल जमा कराती हू।
इसके बाद ठग ने इन्हे भी एपीके फाईल भेज कर बोला कि आप इसे डाउनलोड कर लो। इसके बाद बदमाश ने ही मोबाईल पर निर्देश देकर एपीके फाईल डाउनलोड कराते हुए बातों में उलझाए रखा। कुछ देर बाद ठग बोला कि आपका बिल अपडेट हो गया है व्हाटशाप पर देख लो।
कुछ देर बाद पता चला कि इनके बैक आफ इंडिया के खाते से 25000, 25000, 3100 रुपये कुल 53100 रुपये खाते से कट चुके थे।
इसी तरह किसी निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत राजेश वाठ की पत्नी नीलिमा वाठ के मोबाईल पर गत 17 जुलाई को 9826026080 नम्बर से मैसेज आया कि आपका बिजली बिल बकाया है और रात 9.30 बजे आपकी बिजली काट दी जाएगी। जब इस नम्बर पर भरे हुए बिजली बिल का स्क्रीन शाट भेजा गया तो बदमाश ने दौबारा मैसेज किया कि आप इस नम्बर पर मुझ से बात करे। मोबाईल लगाने के बाद ठग ने कहां कि आपका बिजली का बिल सिस्टम पर दिखाई नही दे रहा है। आपकों अपना कज्यूमर नम्बर अपडेट कराना होगा। इसके बाद बदमाश ने नीलिमा को एपीके फाईल भेज कर इसे डाउनलोड करने के लिए बोला, जब मोबाईल पर यह फाईल अपलोड नही हो रही थी, तो बदमाश ने नीलिमा को कुछ सेंटिग बता कर फाईल अपलोड कराई और बोला कि आप इस के माध्यम से 12 रुपए भेजों. मै खुद ही आपका काम कर दूगा। बदमाश नीलिमा को बातों में उलझाता रहा और आखिरी में बोला कि कुछ देर बाद आपके मोबाईल बिल की रसीद आ जाएगी।
नीलिमा बिजली बिल की रसीद आने का इंतजार कर रही थी और कुछ देर बाद पता चला कि इनके भी बैक आफ इंडिया के खाते से 67412.45, 50998.78, 75640, 34312.50, 25000, 25000, 5014, 5014, 138678.55, 46000 रुपये कुल 473070.28 रुपये खाते से कटने का मैसेज आ गए।
इधर थाना चंदन नगर इन्दौर के राज नगर में रहकर भंगार कबाड़े के काम करने वाले दीपक रुपाले का मोबाईल 17 जुलाई शाम लगभग 4.50 बजे अचानक हेंग हो गया और मोबाईल की लाईट चालू बंद हो रही थी। इसी दौरान इनके बंजाब नेशनल बैंक के खाते से फोन पे का यूटीआर नम्बर से पहला ट्राजेक्शन 50 हजार, दूसरा 47 हजार और तीसरे में 20 हजार रुपए कट गए। दीपक रुपाले के अनुसार इनके खाते से कुल 1 लाख 17 हजार रुपए कटे है और यो आँन लाईन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए है।

Related Articles

Back to top button