महावत की मार से बैकाबू हुए हाथी ने गुड़ खिला रहे युवक के पेट पर पैर रखा, मौत

रतलाम
इन्दौर के चंदननगर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर आई है कि यहां से गुजर रहे हाथी को गुड़ खिलाने आए 49 वर्षीय युवक को हाथी ने पहले सूंड से उछाल कर गिरा दिया। युवक संभल पाता इसी बीच हाथी पर बैठे महावत ने हाथी के सिर पर लाठी से तीन चार वार कर दिए। इस हमले से बैकाबू हुए हाथी ने गुड़ खिलाने आए युवक को दूसरी बार फिर गिरा कर उसके पेट पर पैर रख दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इसकी मौत हो गई। हाथी और महावत उज्जैन के निर्मोही अखाड़े से जुड़े हुए हुए है।
दिन दहाड़े हुए इस दर्दनाक घटना के चश्मदीद गवाह सुरेश पिता बद्रीलाल सेन निवासी राजनगर इन्दौर के अनुसार इसी क्षेत्र में इनका आनंद जेन्ट्स पार्लर है। यह घटना के समय अपनी दुकान में आए ग्राहक की कटिंग बना रहे थे। तभी शाम करीबन 4.15 बजे दुकान के सामने एक महावत हाथी को लेकर उसके ऊपर बैठकर आया था और हाथी गली मे से निकल रहा था, इसी बीच गली मे ही रहने वाले विजय होल्कर हाथी को गुड खिलाने के लिये पहुचेे तो हाथी ने उन्हे अपनी सुंड से दुसरी तरफ धक्का दे दिया था। फिर उपर हाथी चला रहे महावत ने दो -तीन डंडे हाथी के सिर के पास मारे जिससे हाथी अनियंत्रित होकर विजय होलकर को सूंड से उठाकर नीचे पटक दिया और विजय के पेट पर भी लात रख दी थी, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना को देख सुरेश सेन ने विजय के भाई संजय को फोन लगाकर घटना के बारे मे बताया था फिर मैने व आसपास खडे अन्य लोगों ने विजय को घर पहुंचाया था जहां से विजय को उपचार हैतु जिला अस्पताल धार रोड एंव वर्मा अस्पताल धार रोड पर ले गये थे जहां पर विजय होलकर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार हाथी पर बैठे महावत का नाम उमेश पिता बज्रभान गोस्वामी निवासी निर्मोही अखाडा मंगलनाथ रोड उज्जैन है। पुलिस ने उमेश के विरूद्ध अपराध धारा 106 (1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । 
