रतलाम में चलती टे्रन से महिला के गले से 3 लाख की चेन झपटी

रतलाम
यात्रियों के लिए जोखिम साबित हो रही रेल यात्रा के दौरान बीते दिनों रतलाम स्टेशन से रवाना हुई टे्रन में बैठी महिला यात्री के गले से 25 ग्राम वजनी सोने की चेन अज्ञात बदमाश झपट कर ले गया। पुलिस ने कायमी कर मामले की जांच शुरु की है। वही रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहे एक यात्री की जेब से अज्ञात बदमाश मोबाईल चोरी कर ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड़ दाहोद निवासी श्रीकांत पिता गोपालभाई जाते (वर्मा) अपने माताजी और काकी के साथ टे्रन नम्बर 19820 कोटा वडोदरा पैसेंजर से रतलाम से दाहोद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रतलाम से ट्रेन धीमे गति से चलना शुरु हुई और उसी दौरान लाल रंग का टी शर्ट और ब्ल्यू कलर की जींस पेंट पहने एक बदमाश ने श्रीकांत की काकी के गले से 25 ग्राम वजनी सोने के चेन (कीमत 3 लाख रुपए) झपट ली और चलती टे्रन से फरार हो गया। जीआरपी ने धारा 304 (2) बीएएस के तहत कायमी की है।
इसी तरह मध्यप्रदेश के बदखर थाना कोलगंवा के रहने वाले संजीव कुमार पिता संतोष केवट ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह 25 जुलाई को ईटारसी से रतलाम टे्रन नम्बर 17079 जयपुर विकली एक्सप्रेस से आया था। रतलाम आने के बाद ये भोजन कर प्लेटफार्म नम्बर-2 के मुसाफिरखाने में सोए हुए थे, तभी अज्ञात बदमाश इनका मोबाईल चोरी कर ले गया। घटना स्थल रेल्वे स्टेशन रतलाम थाना जीआरपी रतलाम अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पाया जाने से असल अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
