helth

नवम्बर में बच के रहे : आधा दर्जन बीमारियों का दौर शुरु

आने वाला नवम्बर माह जहां एक और इस साल को अंतिम साल की तरफ ले जाना वाला साबित होगा वही इसी माह से तरह तरह की बीमारियों की भी शुरुवात हो जाएगी। इसी माह में मच्छरजनित सहित अन्य कारणों से लोग बीमारियों से ग्रस्त होते है। आईए जानते है नवम्बर माह कौन सी बीमारी ला रहा है और इससे घरेलू उपचार से कैसे बच सकते है।
नवंबर की शुरुवात हल्की हवाओं के साथ हो रही है और हर साल की तरह इस साल भी अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतें रहती हैं. ठंडी हवाओं के चलते लोगों को वायरल होना शुरू हो जाता है. वायरल के चलते बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और चक्कर आना भी महसूस हो सकता है. ऐसे में आप सावधानी बरतते हुए इस महीने की शुरूआत से ही गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें. अपने मुंह और नाक को ठंडी हवाओं से बचाकर रखें. आर हल्के गुनगुने पानी का भी सेवन करें.
यही माह बिगड़े मौसम के चलते निमोनिया भी होता है जो एक फेफड़ों से जुड़ा रोग है, जो बैक्टीरिया-फंगी और वायरस के पनपने से होता है. निमोनिया से बचाव करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है. बुखार होने की स्थिती में जरूरी दवाई लें. इसके साथ ही, अदरक और लहसुन को भी अपनी डाइट में शामिल करें.
इसी मौसम की शुरुवात में गले का इंफेक्शन दर्द भरा होता है. इस बीमारी बोले के साथ-साथ खाना भी मुश्किल होता है. इसलिए आप सावधानी जरूर बरतें. आप शहद वाला गर्म पानी पिएं. आइसक्रीम या तली-भुनी चीजों से दूर रहें. नमक वाले गर्म पानी से गरारा करना फायदेमंद हो सकता है.
आर्थाराइटिस को गठिया भी कहते हैं. जोड़ों के इस रोग की समस्या सर्दी के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है. इससे घुटनों में सूजन हो सकती है. इससे सावधानी बरतने के लिए हेल्दी डाइट लें. साथ ही, अपने वजन को कंट्रोल करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button