Uncategorized

मोरबी में मातम, मोदी का रोड़ शो निरस्त, भाजपा सांसद परिवार के 12 सदस्यों की भी मौत

आधा दर्जन से ज्यादा बचाव टीम सक्रिय हुई,सुबह से बचाव कार्य तेज किए गए

गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद चारों तरफ सन्नाटा है और चीख व सिसकियों से वातावरण गमगीन नजर आ रहा है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है। इस हादसे में भाजपा सांसद के परिवार से जुड़े 12 लोगों की भी मौत होना बताई जा रही है।
मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। हादसे के चलते सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे के मुताबिक, मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
राजकोट के जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। इनमें एक टीम राजकोट और दूसरी टीम वडोदरा से आई है। इसके अलावा आर्मी, एयरफोर्स, फायर डिपार्टमेंट और नगर निगम की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button