Product by Red Chilis

बिजलीकर्मी की मौत के मामले में लाईनमेन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

रतलाम
बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ के निकट बिजली सुधार कार्य के चलते विनोद नामक कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग पर से जांच करते हुए लापरवाह लाईनमेन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भाटी बड़ोदिया विनोद भील की मौत के मामले मेें पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि 11 अक्टूबर की रात लगभग 10-30 बजे धराड की लाईट बंद होने से धराड के लाईनमेन दिनेश निनामा के निर्देश पर मृतक विनोद बरछा और घायल रामरतन गिरवाल निवासी ग्राम भाटीबडोदिया दोनो धराड स्थित सिद्वी विनायक होटल के पास बिजली के पोल पर चढकर बिजली लाईन सुधारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली पोल पर अचानक चिंगारी निकली और रामरतन और विनोद को बिजली का करंट लगा जिसमे रामरतन को चोट आई व विनोद की मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक विनोद और घायल रामरतन को बिजली के खंबे पर चढाने से पहले लाईनमेन दिनेश निनामा ने हाथों में पहनने के मौजे-दस्ताने, पैरों में पहनने के लिए लम्बे जूते व सिर का हेमलेट आदि सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नही कराई थी।
पुलिस ने जांच में पाया कि घटना दिनांक को धराड मे विद्युत सप्लाई बंद होने के दौरान विद्युत वितरण कम्पनी के लाईनमेन दिनेश निनामा द्वारा रामरतन गिरवाल व विनोद बरछा निवासी भाटीबडोदिया से विद्युत लाईन मे सुधार कार्य करवाने के पहले विद्युत लाईन की पूरी सुरक्षा सुनिश्चीत नही की व विद्युत सप्लाई के अचानक चालू होने की संभावना को रोकने के लिये आवश्यक सुरक्षा उपाय नही किये तथा घायल रामरतन गिरवाल व मृतक विनोद बरछा को पोल पर चढने से पहले उनको इंसुलेटेड दस्ताने,सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट अन्य आवश्यक सुरक्षा साधन उपलब्ध नही कराकर अपने दायित्वो का पालन नही करते हुए लापरवाही एव उपेक्षा बरती गई जिसके फलस्वरूप विद्युत पोल पर कार्य कर रहे विनोद बरछा को अचानक विद्युत करंट लगने से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई व घटना मे रामरतन को करंट लगने से गिरने से चोट आई । एमपीईबी धराड के लाईनमेन दिनेश निनामा द्वारा विद्युत कार्य करवाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय नही करने एव असुरक्षित तरीके से कार्य करवाने के कारण विनोद बरछा की मृत्यु होना व रामरतन को चोट आना पाया गया जिसमें लाईनमेन दिनेश निनामा एमपीईबी धराड रतलाम पर अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button