रतलाम जिले को मिले 16 चिकित्सक

रतलाम
जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों की कमी को पूरा करते हुए शासन ने 16 नवनियुक्त चिकित्सकों को तैनात किया है, ये सभी आगामी दिनों से सीएमएचओं डां. संध्या बेलसरे के मार्ग दर्शन में अलग अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं देगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त बंधपत्र चिकित्सकों में रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में डाँ. अदिति बोहरा को बागरोद पीएचसी में तैनात किया गया है। इसी तरह नामली सीएचसी में डाँ. पियूष खण्डेलवाल, डाँ.आयशा को बिरमावल सीएचसी, डां. जयश्री पाटीदार को धराड़ पीएचसी और डां. रुची राजपूत को नामली सीएचसी में नियुक्त किया गया है।
जावरा में डां.प्रभात कुमार सिंह, रिगनोंद में आकांक्षा उपाध्याय, सीएचसी बिरमावल में डां.महेश शर्मा, जिला अस्पताल रतलाम में डां.ओसीन जैन, बिरमावल में डां. चांदनी सिगाड़, धामनोद में डां. दिव्यांशी, बाजना सीएचसी में डां.रविन्द्र पंचाहा, डीएच रतलाम में डां.कल्पित, जावरा में डां. पूजा सोंलकी, सैलाना में डां.दिव्य करनाद और बाजना में सृष्टी को नियुक्ति दी गई है।
