helth

सफाई मित्रों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा

रतलाम
महानगर से लेकर नगर और ग्रामीण अंचलों तक स्वच्छता और सुंदरता का वातावरण कायम रखने वाले सफाई मित्रों को अब आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिलेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्रालय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश ने इस संबध में रतलाम सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों, परिषदों और नगर पालिकाओं के जिम्मेदारों को आदेश जारी किए है।
सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर 30 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह केदारनाथ साहनी आँडिटाँरियम नई दिल्ली में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदेश्य सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देना है।
इस अभियान और सम्मान के तहत सभी निकायों में सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से निकाय स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सफाई मित्रों व इनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगे। सफाई मित्रों को इनके योगदान के लिए सम्मानित कर पीपीटी किट और आयुष्मान कार्ड के साथ ही नमस्ते कार्ड का वितरण किया जाएगा।
इधर रतलाम में इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिसके चलते 30 सितम्बर को नगर निगम कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वही सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button