Product by Red Chilis

यंशिका की मौत का जिम्मेदार खंडहर मकान का मालिक निकला

रतलाम
जिले के नामली थाना अन्तर्गत ग्राम रघुनाथगढ़ निवासी 10 वर्षीय यंशिका चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने खंडहर मकान के मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता वरदीराम चौहान द्वारा अपने खंडहर मकान की कच्ची दिवारो को लापरवाही पुर्वक छोडऩे से 14 सितम्बर को खंडहर मकान की दिवार गिरने से दिवार की मिट्टी के अंदर दबने से यंशिका पिता सीताराम चौहान उम्र 10 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा प्रीति पिता जगदीश चौहान उम्र 11 वर्ष व मांगुबाई पति बाबुलाल चौहान उम्र 65 वर्ष को चोंटे आई थी।
नामली पुलिस ने मर्ग पर से जांच शुरु करते हुए मौके पर मौजूद सबूतों, कथनों व अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की तो पता चला कि खंडहर मकान की जानकारी ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ में दर्ज है।
जांच के दौरान सीताराम चौहान, जगदीश चौहान, शंभूलाल चौहान, ओमप्रकाश सभी निवासी रघुनाथगढ़ के बयान दर्ज किए गए तो बताया गया कि प्रकाश चौहान द्वारा अपने खंडहर मकान की दिवारों को लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ा गया था। इस मकान की दिवार गिरने से मृतिका यंशिका मिट्टी में दब गई थी। जिसे मिट्टी हटा कर बाहर निकाला गया था। पुलिस ने पाया कि प्रकाश चौहान की लापरवाही से खंडहर मकान की दिवार गिरने से यह हादसा हुआ है जो प्रकाश चौहान के विरुद्ध अपराध धारा 106(1),125 ए बीएनएस का दंडनीय पाया गया, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button