क्राइम

पीएमओ को शिकायत: पत्नी की मार का शिकार,पति बोला क्या यही नारी शक्ति?

पुलिस आयुक्त ने दिया पत्नी पर कार्रवाई का आश्वासन

पत्नी की पिटाई और प्रताडऩा से तंग आए एक पति ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीएमओ को शिकायत करते हुए अपने ट्वीट में बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के हैंडल को भी टैग किया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से हमला किया है। क्या यही नारी शक्ति है ? जिसे बढ़ाना दिया जा रहा है।
बेंगलुरु के यदुनंदन आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए पीएमओ को अपनी शिकायत भेजी। उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से हमला किया। ख्स ने अपनी पत्नी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से करते हुए मदद और सुरक्षा की मांग की है।
यदुनंदन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने उन्हें पुलिस स्टेशन का दौरा करने और कानूनी कार्रवाई करने और उनकी शिकायत का समाधान करने के लिए कहा।
यदुनंदन आचार्य ने शिकायत में सवाल किया है कि मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से हमला किया, क्या यह नारी शक्ति है जिसे आप बढ़ावा देते हैं? क्या मैं इसके लिए उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला डाल सकता उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी की वजह से लगी चोट के बाद उनके हाथ से खून बह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button