Uncategorized

जन्म दिन पर सडक़ पर भजन संध्या की तो पुलिस ने बैंड बजा दिया

रतलाम
रतलाम शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से लोगों ने अपने जन्मदिन या अन्य मौकों पर भजन संध्या कराना आदि जैसे जश्न मनाना शुरु किया है। अब ऐसे आयोजन सरकारी सडक़ों पर लोगों का रास्ता रोककर होने लगे है। ऐसा ही मामला जिले का ताल थाना क्षेत्र की डाँक्टर कालोनी रहने वाले युवक का सामने आया यह अपने जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन हाईवे पर करा रहा था। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने पर भजन संध्या कराने वाले व्यक्ति का जन्म दिन मनाते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
ताल थाना प्रभारी अपने अमले के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हे सूचना मिली कि ताल फंटा जावरा आगर हाईवे पर मंच बनाकर मुकेश पिता कचरुलाल पंचोला निवासी डाँक्टर कालोनी अपने जन्मदिवस के अवसर पर भजन संध्या करा रहा है, जिसमें डीजे का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारी भीड़ थी और रास्ता पूरी तरह से जाम होने लगा था, जिससे आने और जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यानि लगभग चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी थी।
पुलिस ने मुकेंश पंचोला से कार्यक्रम की वैध अनुमति की जानकारी ली तो मुकेश ने इस तरह की किसी भी अनुमति लेने से इंकार करते हुए धार्मिक आयोजन होने का हवाला दिया। पुलिस ने मुकेश की इस हरकत पर पाया कि इसने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी उपखण्ड आलोट जिला रतलाम के आदेश 29 जून 2026 का उल्लंघन किया गया ।
पुलिस ने मौके पर पंचो के समक्ष रास्ता बंद करने एवं यातायात अवरुद्ध करने का पंचनामा बनाया गया और मुकेश पिता कचरुलाल पंचोला निवासी डाक्टर कालोनी ताल के कृत्य पर अपराध धारा 223 बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया है।
कानूनविदों के अनुसार सडक़ पर हुड़दंग, डीजे या जश्न मनाने से आम जनता और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता ब्लॉक हो जाता है। भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सडक़ जाम करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त चालान या गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाती है। किसी भी प्रकार के जश्न के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अनुमति लेना आवश्यक होता है।

Related Articles

Back to top button