रतलाम के मेंहदी व्यापारी को 90 हजार का चूना लगा गए चोर

रतलाम
शहर के टाटानगर में रहने वाले मेंहदी व्यापारी के निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर 80- से 90 हजार की निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई है।
मेंहदी के व्यापार से जुड़े टाटा नगर निवासी फरियादी के अनुसार इनका नया मकान सिद्धी विनायक कालोनी मे बन रहा है जिसमे लाईट फिटिंग, ए.सी. तथा अन्य काम हो चुका है अभी टाईल्स लगने का काम चल रहा है। 15 सितम्बर को यह अपने टाटानगर वाले घर पर थे, तभी इनके काका मनीष जैन का फोन रात 9 बजे आया कि इनके नये मकान मे चोर घुसे हुए है।
इस सूचना पर मेंहदी व्यापारी तुंरत सिद्धी विनायक कालोनी पहुचे और अंदर जाकर देखा तो दो व्यक्ति घर के अन्दर चोरी कर पीछे वाले रास्ते से दिवार कूद कर भाग गये।
बाद में इन्होने वही के रहवासी विजय टाँक के घर पर लगे सीसीटीवी केमरे मे फुटेज देखे उसमे दो व्यक्ति सायकल से गली मे आते हुवे दिखाई दे रहे है और अपनी सायकल खडी कर खुले वेन्टीलेशन के रास्ते से इनके मकान मे घुसे उसमे से एक व्यक्ति सोनू पिता प्रमोद घोसले निवासी दीनदयाल नगर जैसा दिख रहा था वही दूसरा व्यक्ति पहचान मे नहीं आ रहा था। फरियादी के अनुसार सोनू व उसका साथी द्वारा मेरे मकान से लगभग 80 से 90 हजार रुपये के तांबे के वायर व ए.सी. की तांबे के वायर,कारपेन्टर की मशीन चोरी कर ले गये है। 
