Product by Red Chilis

नामली थाना क्षेत्र में ट्रक कटिंग चोर सक्रिय, हजारों की सरसो ले उड़े बदमाश

रतलाम
नामली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों से ट्रक कटिंग गिरोह की सक्रियता बढऩे लगी है। बीते दिनों में अज्ञात बदमाशों ने ट्रक कटिंग करते हुए हजारों रुपए कीमत की सरसो की बोरियों पर हाथ साफ किया है।
ग्राम नगराना थाना संगरिया जिला हनुमान गढ़ (राजस्थान) के चालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे साथ वाहन चालक शिवकुमार पिता चेतराम निवासी संगरिया इनके ट्रक में स्टार एग्री सीड्स प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के सरसो के कट्टे भर कर देवास नाका इन्दौर जा रहे थे। 15 सितम्बर को सुबह लगभग 4 बजे मेवासा गांव पहुचने के बाद इसे लगा कि ट्रक के पीछे कुछ बदमाश चढ़े हुए है। ट्रक चालक ने जैसे ही फुलवारी होटल के पास जाकर ट्रक रोका तो बदमाश कूद कर भाग रहे थे। इसके बाद ट्रक की तिरपाल हटा कर देखी तो इसमं रखे 8 कट्टे सरसो के गायब पाए गए। ट्रक चालक ने नामली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button