भाजपा नेता को मैनेजर ने लाखों का चूना लगाया

रतलाम
जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरा के पुत्र व युवा भाजपा नेता पिंकेश मेहरा के शोरुम पर कार्यरत मैनेजर ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। पिकेंश ने मामले की जानकारी जावरा शहर थाने को देकर कार्रवाई की मांग की है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जावरा के शुक्रवारिया इलाके में रहने वाले पिंकेश की माँ श्रीमती सुधा मेहरा के नाम से मंंदसौर रोड़ चौपाटी पर टीवीएस कंपनी का मोटर साईकल शोरुम है। इस शोरुम और व्यापार का जिम्मा पिंकेश ही संभालता आ रहा है।
इन्ही के परिवारों का पूर्व परिचित भावेश सुराना लगभग सात सालों से इनके शो रुम पर आर्थिक मामलों के कामकाज देखता आ रहा है। भावेश वाहनों के विक्रय, पाट्र्स व वाहनों की सर्विसिंग आदि से प्राप्त होने वाली राशि का हिसाब किताब रखता आ रहा है।
पिकेंश के अनुसार इसके मैनेजर की नियत में कुछ समय पहले खोट आ गई और इसने शोरुम पर होने वाले विक्रय व अन्य कार्यो के माध्यम से आने वाली राशि अपने पास रखना शुरु कर दी। इस अमानत में खयानत करने की नियत से कूट रचित ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड सहित अन्य रसीदे भी बनवाई थी। भावेश सुराना ने कूटरचित ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड कर ग्राहक पीरुलाल परमार निवासी खेरोदा को 7 जून 2026 को दिया था पीरु परमार द्वारा उक्त रजिस्ट्रेशन कार्ड के संबंध मे आरटीओ ऑफिस मे तलाश किया तो उक्त रजिस्ट्रेशन कार्ड फर्जी व कूटरचित पाया गया ।
भावेश ने शोरुम पर वाहन के पाट्र्स भी विक्रय किये और कम पाट्र्स मिले जिसकी रकम करीब1,70000/- रुपये के संबंध मे पूछा तो अपने पास रखने व बाद मे जमा कराना बताया किंतु उसके बाद भावेश ने रजिस्टर और राशि जमा न करते हुये अपने पास रख लिये।
इसी प्रकार भावेश के द्वारा टीवीएस कंपनी के डीलर श्री शक्ति शोरुम रतलाम से दो टीवीएस आईक्युब वाहन मंगवाकर उनको ग्राहक को विक्रय कर दिया और विक्रय राशि 99,057/- रुपये भी जमा नही किये ।इसी प्रकार एक अन्य टीवीएस आईक्युब वाहन मंदसौर शो रुम से मंगवाकर ग्राहक को विक्रय कर दिया व विक्रय राशि 50,000/- रुपये भी जमा नही किये, इसी प्रकार कुल राशि 1,49,057/- रुपये हडप लिये । इसके अतिरिक्त शोरुम की नगद राशि 7 लाख रुपये जो मेरे घर पर रखी थी मैंने अपने घर से दिनांक 24.04.25 को भावेश को बैंक मे जमा कराने के लिये दिये थे किन्तु भावेश ने उक्त राशि बैंक मे जमा न कर अपने पास रख कर हडप ली। इसी प्रकार दिनांक 23.04.24 को भावेश ने शोरुम से एक टीवीएस वाहन अपाचे आरटीआर 160 कीमत 1,45,150/- रुपये रोहित शर्मा निवासी मामटखेडा को विक्रय कर रोहित शर्मा से नगद राशि 1,45,150/- रुपये प्राप्त करी व शोरुम पर मात्र 44000/- रुपये जमा कराये और शेष राशि 10,1150/- रुपये अपने पास रख कर बाद मे जमा कराना बताया किन्तु भावेश ने उक्त राशि जमा ना करते हुये राशि हडप गया । मैंने भावेश को बुलाकर शो रुम से हडपी गई राशि व शो रुम से संबंधित दस्तावेज मांगे तो भावेश ने नही दिये और मेरे द्वारा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिये कहा तो भावेश ने मुझसे कहा कि तुमने मेरे विरुद्ध पुलिस मे रिपोर्ट करी तो मैं व मेरा पुरा परिवार आत्महत्या कर लेगे और तुम्हें व तुम्हारे पुरे परिवार को पुलिस केस मे फंसवा दूंगा ।
पिकेश के अनुसार शो रुम पर नवनियुक्त अकाउंटेट अमित झामर व स्टफ के साथ केस बुक व अन्य कागज की जानकारी के आधार पर प्राप्त हुई। अन्य और जानकारीयां भी मिलने की संभावना है जो जानकारी प्राप्त होने पर थाने में पेश कर दी जायेगी।
पुलिस ने इस शिकायत पर जांच मे आये तथ्यों के आधार पर भावेश सुराणा के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या अपराध धारा 316(4) बीएनएस का पाये जाने से आरोपी अपराध पंजीबद्ध किया जाता है। 
