Uncategorized

पति के दरवाजा खोलते ही पड़ौसी बोला-तेरी बीवी मेरा साथ रहेगी

रतलाम
समीपस्थ ग्राम धामनोद क्षेत्र से खबर आई है कि यहां रहने वाला वरदू नामक व्यक्ति अपने पड़ोस में रहने वाले युवक की पत्नी पर अपना हक जता रहा है। मंगलवार को वरदू मोहल्ले में रहने वाले युवक के घर गया, दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही युवक से बोला कि तेरी पत्नी मेरे साथ रहेगी। जब युवक ने विरोध किया तो वरदू मारपीट पर ऊतर आया। मामले की शिकायत पर पुलिस वरदू पर कार्यवाही करेगी। एक अन्य मामले में पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बनाते हुए मारपीट की है। इस मामले में महिला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धामनोद में रहकर मजदूरी करने वाला युवक अपने घर पर ही था तभी बीते मंगलवार को वरदूचन्द गायरी नामक व्यक्ति इसके घर पर पहुचा और बोला कि तेरी पत्नी मेरे पास ही रहेगी। जब युवक ने बोला कि मेरी पत्नी को तुम अपने पास कैसे रखोगे तो वरदू ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। युवक के चिल्लाने पर पड़ोसी वरसिंह आया और बीच बचाव कर मामला शांत कराया है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस वरदू पर कार्यवाही कर रही है।
अन्य मामले में महिला ने थाने में शिकायत कराई है कि मंगलवार को इसका पति मोहन दवाने इसके घर आया और बोला कि तलाक के कागज पर साईन कर दे। जब महिला ने मना किया तो मोहन लात घूंसे और डंडे से मारपीट करने पर उतर आया, इस मारपीट से महिला जख्मी हुई है। मोहन ने मारपीट के बाद धमकी भी दी है कि अगर तलाक के पेपर पर साईन नही किए तो जान से खत्म कर दूगा। महिला की माँ ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और बाद में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button