Uncategorized

समूह लोन किश्त की राशि लेने गए ऐजेन्टों पर सब्बल से हमला

रतलाम
एलटी फायनेंस कंपनी में काम करते हुए बकाया समूह किश्त की राशि लेने ग्राम सरवनी जागीर गए ऐजेन्टों पर सब्बल से हमला कर घायल किया गया है। दोनो का उपचार कालेज रोड़ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के बिलपांक थाना पर शिकायत दर्ज कराई गई है कि रोहित जाटवा नि.ललीयाना थाना बडावदा और मोहम्मद जावेद पिता अब्दुल्ला निवासी नसेराबाद , थाना नसेराबाद जिला अजमेर हा.मु.विनोबा नगर रतलाम एलटी फायनेंस कंपनी में ऐजेन्ट के रुप में काम करते है।
रोहित जाटवा ने बताया कि गत दिवस यह ग्राम सरवनी जागीर में पवन बाई गरवाल से समुह के 2300/- रुपये प्रत्येक माह के अनुसार लेने गये थे , तो पवन बाई का पति इन्हे रोड पर मिला तो मैने बोला की विष्णुभाई किश्त के 2300/- रुपये दे दो तो विष्णु गरवाल हमको उसके घर पर ले गया हम उसके घर के बाहर गये तो विष्णु गरवाल उसके घर के अन्दर गया व लोहे की एक सब्बल लेकर आया और मुझे कमर पर मारपीट करने लगा , मुझे छुडाने मेरा साथी मोहम्मद जावेद आया तो उसके साथ भी सब्बल से बांये पांव के जांघ , घुटने के निचे तथा पंजे पर मारपीट की मारपीट से मुझे तथा मेरे साथी मोहम्मद जावेद को चोटे आयी विष्णु गरवाल ने धमकी देते हुए बोला कि आज के बाद समुह के रुपये लेने जान से खत्म कर दूंगा । आस पास के लोग आ गये तो विष्णु गरवाल भाग गया मेने 112 डायल किया 112 गाडी आयी तो हमको सरकारी अस्पताल ईलाज हेतू गये सरकारी अस्पताल मे कोई नही होने पर मै व मेरा साथी मोहम्मद जावेद मेडीकल कालेज रतलाम गये ईलाज करवाया बाद हम दोनो प्रायवेट हास्पीटल जावेद का ईलाज चल रहा है । पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
इधर टाटा नगर निवासी युवक किराने की दुकान चलाता है और बुधवार शाम को शराब लेने के लिए लक्कड़पीठा कलाली पर गया था। इसी दौरान वहां दिनदयाल नगर निवासी अजय गामड़ और इसके साथ पंकज निनामा व तुषार नायक निवासी ईश्वर नगर भी पहुचे और बोले कि तूने हमारी गाड़ी से अपनी गाड़ी क्यो अड़ा दी। इसी बात को लेकर तीनों ने फरियादी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी मारपीट के बीच फरियादी के 13 हजार 500 रुपए भी कही गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button