राजनीति

ये है, राजस्थान की अरबपति महिला विधायक

मध्यप्रदेश में जहां एक और करोड़पति विधायकों की अमीरी के चर्चे आम है, वही इन दिनों राजस्थान की अरबपति विधायक सिद्धि कुमारी इन दिनों खासी चर्चा में है और कयास लगाए जा रहे है कि इस मर्तबा इन्हे मंत्री मंडल में मौका दिया जा सकता है।
सिद्धि कुमारी का अपना एक इतिहास है। सिद्धि कुमारी
जयपुर : राजस्थान में नए भाजपा के मंत्रिमंडल को लेकर कभी भी घोषणा हो सकती है। इसको लेकर सियासत में पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के मंत्री बनने को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही है। माना जा रहा है कि अरबपति विधायक सिद्धि कुमारी महिला कोटे के तहत नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं। सिद्धि कुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से समझने की कोशिश करते है कि आखिर सिद्धि कुमारी कौन हैं और उनका क्या इतिहास है।
इनका जन्म 6 अक्टूबर 1973 में हुआ। वह 2023 के चुनाव में बीकानेर पूर्व से राजस्थान विधानसभा की सदस्य चुनी गई हैं। इससे पहले 2008 में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुई। सिद्धि कुमारी लालगढ़ पैलेस में संग्रहालय की निदेशक हैं। वह बीकानेर के तत्कालीन साम्राज्य और महाराजा श्री करणी सिंह बहादुर के पुत्र नरेंद्र सिंह बहादुर की बेटी हैं। बीकानेर के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सिद्धि कुमारी ने 84 लाख रुपये दिए हैं।
सिद्धि कुमारी ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दिया, उसमें उनकी संपत्ति 1.11 अरब रुपए बताई गई। सिद्धि कुमारी की यह संपत्ति 2018 में 8.89 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति में हिमाचल प्रदेश के चंबा में करीब डेढ़ सौ बीघा का जंगल है। वहीं बीकानेर के गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन है। इसके अलावा देश के कई फेमस स्थानों पर कीमती प्लांट उनके नाम हैं। जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय में भी सिद्धि कुमारी की हिस्सेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button