अब मोदी के मन में आदिवासी: कल आएगे, इन्दौर से लेकर झाबुआ तक अलर्ट

रतलाम। राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाके के मतदाताओं को साधने देश के प्रधानमंत्री 11 फरवरी को झाबुआ आ रहे है। इन आगमन को लेकर इन्दौर से लेकर झाबुआ तक प्रशासन अलर्ट होकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर के बैठा है, वही नरेन्द्र मोदी की झाबुआ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक लगे हुए है। झाबुआ में जनजाति रैली को सफल बनाने के लिए भी कई तरह की तैयारी हो रही है।
अब मोदी के मन में मोदी है, इसलिए प्रदेश के धार, झाबुआ, गुजरात के महिसागर, पंचमहाल, दाहोद, और राजस्थान के डुगंरपुर, बासवांड़ा, प्रतापगढ़ सहित आदिवासी भील बहुल इलाके में नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेगे।
मोदी के झाबुआ आगमन को लेकर इन्दौर से लेकर झाबुआ तक प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, वही भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली को सफल बनाकर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की जुगाड़ लगा रहे है। इन्दौर एयरपोर्ट के तीन कि.मी इलाके में तो शनिवार सुबह से लेकर सोमवार तक नो फ्लाइंग झान घोषित कर दिया गया है। सडक़ मार्ग से गुजरने वाले सवारी और माल वाहक वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोट बेंक को मजबूत करने के लिए नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुवात आदिवासी बहुल इलाके से ही करने की तैयारी की है। नरेन्द्र मोदी के झाबुआ दौरे के दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात सहित राजस्थान के संसदीय क्षेत्रों से भी पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन की भीड़ जुटाने की तैयारी की है। पार्टी के लोगों का मानना है कि नरेन्द्र मोदी की झाबुआ में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए दो लाख से ज्यादा लोगों को एकत्र करने की तैयारी की गई है।
