राजनीति

सदन में शिवराजसिंह को 43 वा तो चेतन्य काश्यप को मिला 12 वा आसन

कई पूर्व व सीनियर मंञियों की सीटे पीछे खिसक गई

रतलाम। समय का खेल निराला है। कभी विधानसभा की सीटों पर अव्वल नम्बर सीट पर बैठने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री अब सदन की पीछे  की सीटों पर धकेले गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विधानसभा में सदन के भीतर 43 वे नम्बर की सीट पर बैठेगे, वही किसी समय 42 वे नम्बर की सीट पर बैठने वाले रतलाम शहर विधायक और केबिनेट मंत्री अब 12 नम्बर के आसन पर बैठ रहे है।

सदन में क्रमानुसार सीटों पर बैठक व्यवस्था में 1 नम्बर की सीट पर मुख्यमंत्री, दूसरे और तीसरे पर दोनो उपमुख्यमंत्री आसन जमाएगे। पहले जिस चार नम्बर की सीट पर शिवराजसिंह बैठा करते थे, अब वहां इन्दौर विधायक व केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठे नजर आएगे। किसी समय 160 वे नम्बर पर बैठने वाले उदयप्रतापसिंह को इस बार सीधे 8 वे नम्बर की सीट मिली है।
43 वे नम्बर पर बैठने वाले शिवराजसिंह चौहान के पास की सीटों पर गोपाल भार्गव, जंयत मलैया, प्रभुराम चौधरी, अर्चना चिटनीस (58 नम्बर), भूपेन्द्र दांगी आदि बैठे नजर आएगे। यानि इन सभी की सीटों का नम्बर 40 के बाद ही दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button