Product by Red Chilis

रतलाम का वन स्टाँप सेंटर आउट सोर्स कर्मचारी के भरोसे, रिश्वतखौरी की शिकायतों की भरमार

रतलाम। हिंसा पीडि़त महिलाओं और बालिकाओं को एक ही स्थान पर आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सहायता प्रदान कर के लिए रतलाम और जावरा में स्थापित किए गए वन स्टाँप सेंटर की व्यवस्थाएं वर्षो से बैपटरी हो रही है।
रतलाम स्थित आंनद कालोनी में संचालित वन स्टाँप सेन्टर एक आउट सोर्स कर्मचारी (कम्प्यूटर आँपरेटर) नीता परिहार के भरोसे विगत सालों से संचालित किया जा रहा है। इधर नीता परिहार को लेकर रिश्वतखौरी और ऊपरी कमाई से जुड़ी तमाम शिकायते समय समय पर आती रही है। इसी के चलते रिश्वतखौरी की एक शिकायत गत दिवस भी कलेक्टर और एसपी को की गई है।
सैलाना रोड क्षेत्र में रहने वाली महिला ने वन स्टाप सेंटर द्वारा समझौते की झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत की है। एसपी अमित कुमार और कलेक्टर मिशा सिंह को सौंपी गई शिकायत में बताया गया कि वन स्टाप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार ने मध्यस्थ किसी आशीष के जरिए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर न्यायालयीन प्रकरण कमजोर करने के लिए झूठी रिपोर्ट दी है।
महिला के अनुसार उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है और उसने लोहार रोड रतलाम निवासी हितेश राठौड पिता सुन्दरलाल राठौड के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला पुलिस थाना पर दर्ज कराई थी। हितेश के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में वन स्टाप सेंटर पर भी कार्रवाई की गई थी, जिसकी जांच वहां की अधिकारी नीता परिहार द्वारा की गईं। आरोपी हितेश ने जब न्यायालय में जमानत का आवेदन प्रस्तुत किया, तो पीडिता द्वारा आपत्ति की गई। आपत्ति पर आरोपी ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किए उनमें वन स्टाप सेंटर की रिपोर्ट भी थी। इस रिपोर्ट में यह दर्शाया कि पीडिता ने कथन में कहा कि आरोपी हितेश से समझौता करना चाहती हूं और अभिषेक से विवाह करना चाहती हूं। जबकि पीडिता ने अधिकारी को ऐसे कथन नहीं दिए थे।
शिकायत के अनुसार वन स्टाप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में मध्यस्थ आशीष द्वारा इंडियन कैफे हाउस में रिश्वत की मांग की गई थी, जिसे पीडिता ने देने से मना कर दिया था। अधिकारी द्वारा इसीलिए कोई संबंध नहीं है और वह उससे विवाह भी नहीं करना चाहती है। पीडिता ने वन स्टाप सेंटर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर अभिषेक ने भी एसपी का पृथक शिकायत कर वन स्टाप सेंटर के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार महिला मित्र की शिकायत पर हितेश राठौड पर प्रकरण दर्ज हुआ है। रिपोर्ट से पूर्व वन स्टाप सेंटर द्वारा रिश्वत मांगी गई थी और रिश्वत नहीं देने पर महिला मित्र के कथन में उसका झूठा नाम लिखकर उसे फंसाने का प्रयास किया गया है। अभिषेक अनुसार वह कभी वन स्टाप सेंटर नहीं गया। इंडियन कैफे हाउस में रिश्वत की मांग का उसने विरोध किया था, जिसकी रंजिश रखते हुए उसका नाम लिखकर झूठी रिपोर्ट बना दी गई है। उसने मामले की जांच कर संबंधितो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
बहरहाल, इस शिकायत पर महिला एवं बाल विकास विकास के अधिकारियों के साथ ही कलेक्टर और एसपी क्या कार्रवाई करते है, ये आने वाला समय बताएगा। सूत्रों की माने तो नीता परिहार वन स्टाँप सेंटर संचालन की योग्यता भी नही रखती है, मगर पूर्व के जिला कार्यक्रम अधिकारी की मेहरबानी से ये इस मुकाम पर पहुची थी।

Related Articles

Back to top button