
समीपस्थ राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित बांसवाड़ा के जानामेड़ी में काल भैरव मंदिर के पुजारी की बीति रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी और घटना स्थल से लेकर पूरे शहर में पुलिस ने व्यवस्था चाक चौंबद कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीति रात मंदिर के पुजारी रणछोड़ भगत आयु 45 वर्ष शुक्रवार रात मंदिर पर ताला लगाकर घर जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर पर गोली दाग दी और फरार हो गए।
स्व.पुजारीजी पिछले 20 बरसों से गांव में ही घर से महज 100 मीटर दूर तिराहे पर बने काल भैरव मंदिर में पुजारी था। जानकारों के अनुसार हत्यारे बाईक पर सवार होकर आए थे, एक हत्यारा बाईक पर बैठा था और दूसरे ने पुजारी पर गोली दागी है। गोली की आवाज सुनने के बाद कुछ ग्रामीणों ने हत्यारों का पीछा भी करने का प्रयास किया , मगर वे फरार हो चुके थे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुच चुके थे और उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वो हत्यारों को शीघ्र ही हिरासत में ले लेगे।
