Product by Red Chilis

नगर निगम को 50 लाख की बचत और 10 हजार लोगों को मिली राहत

रतलाम
लगभग चार सालों से बंद पड़े आंनद कालोनी-आँफिसर्स कालोनी के मार्ग की राह आज से आसान हो गई है। एक बड़ी हजीरा पुलिया का लोकापर्ण आज महापौर प्रहलाद पटेल ने करते हुए लगभग 10 हजार लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान की है। इस पुलिया निर्माण के दौरान नगर निगम को लगभग 50 लाख रुपए की बचत हुई है, और इस बचत का श्रेय महापौर ने सब इंजीनियर मनीष तिवारी को देते हुए सार्वजनिक रुप से इनका सम्मान भी किया।
आनन्द कॉलोनी स्थित नवनिर्मित हजीरा पुलिया का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने महापौर परिषद सदस्यगण, पार्षद व क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में विधिवत् पूजा-अर्चना कर व फीता काटकर किया।
लोकार्पण अवसर पर सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, ठेकेदार राजेन्द्र नवलक्खा, जैनम नवलक्खा सहित आसपास के रहवासी उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने लोकापर्ण अवसर पर बताया कि उक्त पुल का निर्माण नगर निगम आपदा प्रबंधन मद से किया गया है, इसकी लागत 1.06 करोड़ थी किन्तु तकनीकी समझदारी से काम लिये जाने पर इस पुल का निर्माण 85 लाख में संपन्न हुआ। पुल निर्माण के दौरान पेयजल पाईप लाईन शिफ्टिंग का एस्टीमेंट 36 लाख रूपये था किन्तु इस कार्य में भी तकनीकी समझदारी से कार्य लिया जाकर पाईप लाईन को शिफ्ट नहीं किया जाकर इंजीनियर मनीष तिवारी की पूरी निगरानी में पुल का निर्माण कराया। इस तरह नगर निगम को लगभग 50 लाख की बचत हुई है, श्री तिवारी का यह कार्य प्रशंसनीय है।

Related Articles

Back to top button