helth

रतलाम में आज 75 बच्चो नें जन्म लिया, चार साल बाद मनाएगे, पहला जन्मदिन

रतलाम। अनिल पांचाल
आज गुरुवार तारिख 29 फरवरी है। आज रतलाम शहर सहित जिले भर के शासकीय अशासकीय, सहित अन्य इधर उधर के अस्पतालों में लगभग 80 बच्चों ने जन्म लिया है, जो लगभग सभी सौभाग के शाली है। मगर निकी मजबूरी ये है कि ये सभी अपना पहला जन्मदिन चार साल मना पाएगे।
जानकारों की माने तो बीती रात 12 बजे से लेकर आज शाम तक तक रतलाम के शासकीय अस्पताल में 16 बच्चों ने जन्म लिया है जिसमें 8 बच्चे और 8 बच्चिया शामिल है। इनको जन्म देने वाला माताओं में से 14 का नार्मल प्रसव और 2 को आपरेशन से बच्चे होना बताया जा जा रहा है।
20 फरवरी एक अनोखा संयोग है, और इस पर खबर बनती है। अभी रात का कुछ समय बाकि है और कुछ देर बाद तक लगभग दो दर्जन प्रसूताएं.. कतार में है।
जानकारों की माने तो इनका जन्म भले ही 29 फरवरी को हुआ है, मगर ये सर्वोच्य स्तर के बच्चे है।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चार साल में एक बार फरवरी में आने वाली 29 तारीख अपने आप में अनोखी है। इस तारीख में पैदा होने वाले लोग अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं। बच्चा इस संबंध में भले ही कुछ न जानता हो, लेकिन माता-पिता इस तारीख पर विशेष खुशी मनाएंगे।
इस विलक्षण तारीख के संबंध में ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार 29 फरवरी को जो बच्चे जन्म लेंगे वे विलक्षण प्रतिभा वाले होंगे। इसका कारण यह है कि प्रात:कालीन गोचर में सूर्य लग्नस्थ है और शुक्र, गुरु व चन्द्रमा एक साथ पराक्रम भाव में है। जो इस बात का संकेत देते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होंगे।
बहरहाल सभी बच्चों को धरती पर जन्म लेने की तमाम शुभकामनाए.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button