धार्मिक
पर्यटन स्थल सैलाना में बिछेगा सडक़ों का जाल

रतलाम। मध्यप्रदेश को वन अभ्यारण पर्यटन के रुप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। इस योजना के तहत पर्यटन स्थल पर जाने वाले मार्गो को सुगम और सुंदर बनाया जाएगा। इस योजना में रतलाम के सैलाना को भी शामिल किया गया है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस संबध अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए है।
मध्यप्रदेश में वर्तमान में बालाघाट, मंडला, उमरिया, पन्ना, सिवनी, होशंगाबाद, सीधई, शिवपुर, डिंडोरी, धार, नर्मदापुरम सहित रतलाम के सैलाना में आदि स्थानों पर पर्यटन स्थल है। मौजूदा समय में इन पर्यटन स्थलों के मार्ग सुगम नही होकर लम्बी दूरी पर है। इस दूरी को कम करने और पर्यटकों को सुगम राह देने के लिए लोक निर्माण विभाग नई सडक़े बनवाएगा। ऐसी ही योजना नर्मदा परिक्रमा पथ को लेकर भी तैयार की जा रही है।

