Uncategorized

बहू और बेटे के अवैध संबधों से तंग माँ ने दोनो को मौत दी

मामला राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर थाना इलाके के भोजपुर गांव का

जिस माँ ने विगत 10 माह पहले अपने बेटे की धूमधाम से शादी करते हुए बहू के अगवानी में फूल बिछाए थे, उसी माँ ने अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होते देख अपने भाई की मदद से अपने बेटे और बहू की हत्या करवा दी। हत्या के बाद माँ ने पुलिस को गुमराह करने के तमाम तरीके भी अपनाए, मगर सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से पुलिस कातिलों तक पहुच ही गई। फिलहाल हत्या करने वाले आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जाता है कि हत्या कराने वाली माँ का बेटा और बहू दोनो ही अलग-अलग स्थानों पर किसी से अवैध संबध बनाए हुए थे।
मामला राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर थाना इलाके के भोजपुर गांव के पास एक नवविवाहित दंपती की गोली मारकर हत्या कर देने का है।
पुलिस के अनुसार आगरा के किरावली तहसील के सांथा गांव निवासी विकास (23) और उसकी पत्नी दीक्षा (18) की मासलपुर थाना इलाके के भोजपुर गांव के पास आगरा रोड पर बीते दिनों गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि हत्या करने वालों में कोलारी के ईंटकी गांव का रामवरन राजपूत रिश्ते में विकास का मामा लगता है. ललिता पत्नी जितेंद्र निवासी सांथा विकास की मां है. चमन खान रामवरन के यहां काम नौकर का काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि विकास और दीक्षा के गांव में ही अलग-अलग स्थान पर अवैध संबंध थे. उनके अवैध संबंधों की जानकारी जब विकास की मां ललिता को लगी तो उन्हें अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने का अंदेशा सताने लगी तो उसने बहू और बेटे की हत्या कराने का निर्णय लेकर अपने भाई के माध्यम से इसे अंजाम भी दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button