एलआईसी विकास अधिकारी की पत्नी आँनलाईन ठगी का शिकार

जावरा की एलआईसी शाखा में विकास अधिकारी की पत्नी आँन लाईन ठगी का शिकार हुई है। पुलिस ने शिकायत पर कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर कालोनी जावरा निवासी संजय गणेशराम कन्नौजिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इनकी पत्नी के बैंक खाते से 2 जुलाई को अलग अलग समय में कुल 34 हजार 997 रुपए की आँन लाईन ठगी की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कायमी की है।
सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गराड़ में लगे इंडस कंपनी के टावर से अज्ञात बदमाश हजारों रुपए लागत की बेट्रियां चोरी कर ले गए है। कंपनी के टावर टेक्नीशियन ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
टेक्नीशियन को गत दिवस इंजीनियर अनुभव जैन ने मोबाईल पर जानकारी दी थी कि कंपनी के टावर अचानक बंद हो गए है। जब इन्होने ग्राम गराड़ पहुच कर देखा तो यहां 24 बैट्रिया गायब थी। इन बैट्रियों की कीमत 36 हजार रुपए बताई जाती है।
