डीपीएम के घर चोरी कर कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर

रतलाम
चोरों को पकडऩे का माध्यम बनने वाले सीसीटीवी कैमरे भी अब सुरक्षित नही है और अब चोर घर-दुकान में रखे सामान के साथ ही कैमरों की डीवीआर भी चोरी करने लगे है। रतलाम जिले में पदस्थ रहे डीपीएम(स्वास्थ्य विभाग) के विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी स्थित घर में घुसे अज्ञात चोर सोने के जेवर मोबाईल आदि के साथ ही केमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में रतलाम के जिला कार्यक्रम अधिकारी रहे डाँ.अजहर अली (वर्तमान में भोपाल) बीते दिनों अपनी पत्नी की आँखों का आपरेशन कराने इदौर में थे। इनका परिवार विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी इसी दौरान घर की चाबिया इनके यहां काम करने वाली महिला के पास थी। बीते दिनों महिला ने डीपीएम को इन्दौर में सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है।
जब इन्होने रतलाम पहुचकर देखा तो घर में अलमारी में रखी पुरानी दो रिंग सोने कि ,एक जोड इयरिंग सोने की व पुराने मोबाईल फोन , नगदी 30,000/-रू नही थे तथा कैमरे की डीवीआर भी नही थी । पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
उधर राजीव नगर में चाय,बीड़ी सिगरेट की दुकान से अज्ञात बदमाश पांच हजार रुपए नकदी व हजारों का सामान चोरी कर ले गए है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर में रहने वाले दुकानदार के पास बुधवार रात मोबाईल पर सूचना आई कि तुम्हारी दुकान में अज्ञात बदमाश गुमटी के दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे है। इस सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुचा तो यहां रखे नगदी 5 हजार रूपये तथा एडवांस कम्पनी सिगरेट के 10 पैकेट, मिक्सपोर्ड कम्पनी सिगरेट का 01 पैकेट, कनेक्ट कम्पनी सिगरेट के 02 पैकेट, अमरीकन क्लोर्ड कम्पनी सिगरेट के 02 पैकेट, अमरीकन फ्रुड कम्पनी सिगरेट के 02 पैकेट , गोल्डफ्लेक कम्पनी सिगरेट के 05, तथा विमल के 5 पैकेट, चाकलेट के 03 पैकेट सामान की कुल किमती करीबन 5 हजार रूपये व नगदी 5 हजार रूपये चोरी कर ले गए है।
