रतलाम में यात्री की नींद खुली तो 60 हजार व तीन मोबाईल गायब मिले

रतलाम
जिले व आसपास के क्षेत्रों से जुड़े मेघनगर, रतलाम और उज्जैन से गुजरने वाली टे्रनों में चोर गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते आए दिन यात्रियों के मोबाईल, बेंग आदि चोरी हो रहे है। गत दिवस एक यात्री के बेंग में रखे साठ हजार रुपए व तीन मोबाईल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। जीआरपी मामले की पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह निवासी सिराणा तहसील रोहट थाना जैतपुर (राजस्थान) गत दिवस मुंबई सेट्रल से दुर्गापुर जयपुर की यात्रा कर रहा था। इसके पास एक छोटे बेंग में 500-500 के 120 नोट कुल साठ हजार रुपए, तीन मोबाईल सहित एक छोटी अलमारी की चार चाबियां ,एक ब्लूटूथ, एक चार्जर,आधार कार्ड,पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड,ड्रायविंग लायसेंस, तीन एटीएम कार्ड आदि रखे हुए थे।
यात्री के अनुसार यह दाहोद स्टेशन पर अपनी सीट पर बेंग को सिर के नीचे रखकर यह सो गया था। जब रतलाम स्टेशन आया और इसकी नींद खुली तो बेंग गायब हो चुका था। यात्री के अनुसार मेघनगर और रतलाम के बीच इसका बेंग चोरी हुआ है। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी रतलाम ने कायमी की है।
इसी प्रकार छात्र पियूश पिता विनोद अग्रवाल निवासी बड़ोदा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मावली स्टेशन से नाथद्वारा-ओखा टे्रन से अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। इसी दौरान रतलाम स्टेशन पर आकर टे्रन खड़ी हुई तो इनके पिता विनोद अग्रवाल की पेंट की जेब में रखा मोबाईल (कीमत 27 हजार रुपए) गायब हो चुका था।
