Uncategorized

सैलाना के ग्राम बेड़दा का व्यापारी सायबर ठगी का शिकार हुआ

रतलाम
जिले के सरवन थाना क्षेत्र से जुड़े ग्राम बेड़दा निवासी व्यापारी के साथ अज्ञात बदमाश ने सायबर ठगी करते हुए इसके खाते से एक लाख 70 हजार रुपए गायब कर दिए है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार मुकेश पिता मूलचंद रायकवार निवासी शीतला माता मंदिर के पास ग्राम बेड़दा का खाता बैंक आँफ बड़ोदा है, इस खाते से चार बार 25-25 हजार रुपए गायब हुए है। इसी तरह सैलाना की बैंक आफ इंडिया की शाखा वाले खाते से 25-25 हजार रुपए तीन बार गायब हुए है। इस तरह मुकेश के दो खातों से एक लाख 75 हजार रुपए दो बार में कटे है।
मुकेश के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इनके साथ कुल 1,75, 000 रूपये की ऑनलाईन धोखाधडी की गई है जो मेरे साथ हुई धोखाधडी के सम्बंध मे मैने सायबर हेल्प लाईन पर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच कर कायमी की है।

Related Articles

Back to top button