Uncategorized

अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने भाजपा पार्षद को भेजा नोटिस

रतलाम
नगर निगम परिषद के इतिहास में संभवत: ये पहला मौका होगा जब किसी सत्ताधारी दल से जुड़े मौजूदा पार्षद को नगर निगम प्रशासन की और से किसी तरह का नोटिस दिया गया हो। सीएम हेल्प लाईन पर हुई एक शिकायत के निराकरण को लेकर वार्ड नम्बर-29 के पार्षद परमानंद योगी के परिवार को एमओएस कवर करने का नोटिस भेजा गया है। पार्षद ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहां है कि पूरे शहर में हजारों लोगों ने एमओएस का पालन नही किया है, उन्हे नोटिस भेज कर कार्रवाई क्यू नही की जाती है।
जानकारों के अनुसार धानासुता मार्ग प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाले श्री योगी के आवास को लेकर पूर्व में शिकायत हुई थी, इस पर निगम ने एक मर्तबा नोटिस दिया था, मगर सीएम हेल्प लाईन पर शिकायत करने वाले को संतुष्टिपूर्वक जवाब नही मिलने पर गत दिवस श्रीयोगी के घर नोटिस भेजकर उन्हे चेतावनी दी गई है कि इन्होने नगर निगम द्वारा दी गई अनुमति के विपरित एमओएस कवर करते हुए निगम एक्ट के विपरित निर्माण किया है।
इस नोटिस के माध्यम से योगी को आगामी 13 जुलाई तक जवाब देना है, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम की लोक निर्माण शाखा का अमला अवैध अतिक्रमण हटा कर श्रीयोगी से 15 हजार रुपए घंटे के हिसाब से जुर्माना भी वसूलेगा।
इधर नोटिस मिलते ही पार्षद श्रीयोगी निगम कार्यालय पहुचे और उन्होने इंजीनियर से जवाब तलब भी किया इस दौरान श्रीयोगी नाराज भी नजर आए। मगर इंजीनियर ने इन्हे वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है। इस दौरान श्रीयोगी ने केबिनेट मंत्री व नगर विधायक से भी इस मामले में चर्चा की बात कही है।
बताया जाता है कि श्रीयोगी ने कुछ माह पूर्व अपने वार्ड में निर्मित हो रही अवैध कालोनी को लेकर जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसी शिकायत के चलते श्रीयोगी के भवन की शिकायत हुई है।
बताया जाता है कि श्रीयोगी ने विगत 17 अप्रेल 2026 को जिला और निगम प्रशासन को वार्ड क्रमांक 20 में स्थित सर्वे नम्बर 272,4,4,1 की भूमि पर किसी कलीम पिता लुकमान द्वारा अवैध कालोनी काटने के संबध में शिकायत कर इस सर्वे पर काटे जा रहे भूखण्डों की रजिस्ट्री रोकने की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद ही श्री योगी की शिकायत हुई है।

Related Articles

Back to top button