Uncategorized

शादाब उर्फ भूरा 1 लाख के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

रतलाम
शहर के थाना माणकचौक पुलिस ने ग्राम मथुरी के निकट से एक युवक को हिरासत में लेकर इसके कब्जे से एक लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में मादक पदार्थ सप्लाय करने वाला एक युवक मथुरी रोड़ गुलाबशाह वाली गली में मादक पदार्थ लेकर आने वाला है।
पुलिस ने इस सूचना पर घेराबंदी करते हुए मथुरी रोड़ से गुजर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके कब्जे से 11 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। बताया जाता है कि आरोपित शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर (40 वर्ष) निवासी अशोक नगर बताया जाता है। पुलिस की गणित के हिसाब से बरामद मादक पदार्थ की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए है। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में कायमी की गई है।

Related Articles

Back to top button