Uncategorized

सुपारीबाज वीनू शर्मा गिरफ्तारी के पहले घायल,मेडिकल कालेज में हुआ उपचार

रतलाम
शहर के सैफी नगर में रहने वाले सराफा व्यापारी के घर सुपारी लेकर फायरिंग कराने वाले बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और वीनू शर्मा के बीच चली भागदौड़ के दौरान वीनू शर्मा घायल हुआ, जिसका मेडिकल कालेज में उपचार कराते हुए थाने में जमा किया है।
आईए जानते है कि विनोद उर्फ वीनू शर्मा और इसके साथी अजय यादव की गिरफ्तारी कैसे हुई है। सराफा व्यापारी के घर फायरिंंग होने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा आरोपितों को हिरासत में लिया है। इसी के चलते 40 लाख की सुपारी लेने वाले मास्टर मांईड व इसका साथी फरार बताया जा रहा था, जिनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम भी था। वीनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का एक दल इन्दौर गया था और विजय नगर के आसपास इसके ठिकानों पर तलाश किया, मगर वहां सफलता नही मिली थी। इसके बाद सूचना मिली की वह खाचरौद हो सकता है, वहां से जानकारी मिली कि वीनू अपने परिवार से मिलने रतलाम के लिए निकला है, पुलिस ने यहां अमृत सागर तालाब के समीप पहुच कर जानकारी ली तो बताया गया कि वह रतलाम में अपने परिवार से मिलकर रावटी जाएगा और इसके पास एक पिस्टल भी है। इस सूचना पर पुलिस काला गौरा भेरु मंदिर के पास पहुची तो पाया कि विनोद उर्फ वीनू शर्मा और इसका साथी अजय उर्फ अज्जू यादव सागोद गांव के आगे निर्माणाधीन स्कूल के समीप दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनो ने दोड़ लगाई और दोनो दौड़ते दौड़ते कई बार जमीन पर गिरे और उठ कर वापस दौड़ लगा रहे थे। पुलिस ने इन्हे जैसे तैसे पकड़ा मगर इस दौरान भी यह पुलिस से धक्कामुक्की कर भागने का प्रयास करते रहे, मगर सफल नही हो पाए।
बताया जाता है कि आरोपी विनोद उर्फ वीनू की तलाशी लेते समय यह लगातार विरोध कर रहा था जिसकी तलाशी लेने में कठिनाई हो रही थी व रात का समय भी होने के कारण पुलिस इस घटनाक्रम की वीडियोंग्राफी नही कर पाई वीनू की तलाशी में आरोपी के कमर के पीछे से एक सिल्वर रंग की पिस्टल मिली जिसके बट पर ब्राउन रंग की ग्रिप थी व जिसके ग्रिप पर एक गोल्डन रंग का स्टार बना हुआ था। इसमें एक जिंदा राउंड भी मिला है। हिरासत में आने के बाद चोटिल वीनू कराह रहा था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज भी ले जाया गया। इसके बाद इसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर हवालात के हवाले किया गया है।
कौन है विनोद उर्फ वीनू शर्मा
सैफी नगर निवासी सराफा व्यापारी के आरोपों के अनुसार बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक वीनू शर्मा ने इनके घर पर फायरिंग कराई थी। सराफा व्यापारी कमल जैन के बेटे दिव्यांश व सरवन के सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स के लेन देने का विवाद चल रहा है। आदित्य सोमानी लगातार कमल के बेटे से एक करोड़ की मांग कर रहा था, जो कमल जैन नही दे पा रहे थे। इसके लिए आदित्य ने वीनू को एक करोड़ की वसूली के लिए चालीस लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसी के चलते वीनू ने अपने साथियों के साथ सराफा व्यापारी को धमकाने के लिए घर पर फायरिंग कराई थी। इस मामले में अदनान और वसीम नामक दो बदमाश फरार बताए जाते है।

Related Articles

Back to top button