निर्माणाधीन मकान से सोलर केबल और गंगासागर कालोनी से बाईक चोरी

रतलाम शहर के कालेज रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपए की केबल व अन्य उपकरण चोरी हुए है, वही गंगासागर कालोनी से घर के बाहर खड़ी बाईक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार कालेज रोड़ स्थित आरोग्यम अस्पताल के संचालक और पत्रकार के निर्माणाधीन मकान में बीति रात लगभग 3 से 5 बजे के बीच अज्ञात बदमाश लिफ्ट के काम से जुड़े केबल वायर के बंडल, ग्राईण्डर सोलर केबल आदि कीमत लगभग 45 हजार रुपए चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश का वीडिय़ों भी दिया है। बताया जाता है कि बदमाश नशेबाज लग रहा है।
उधर गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहकर आईटीआई कालेज जावरा में अतिथि प्रोफेसर के पद पर काम करने वाले की बाईक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार इन्होने गाड़ी अपने घर के बाहर रखी थी। सुबह इनकी पत्नी ने देखा कि आंगन में खड़ी मोटर साईकल पल्सर -150 वहां नही थी।
फरियादी ने आसपास वाहन की तलाश कर पड़ौसी के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पाया कि अज्ञात बदमाश रात करीब 2.45 पर बाईक ले जा रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
