Uncategorized

लाईफ इंशोरेन्स की किस्त के नाम पर मंडी निरीक्षक से 74 हजार रुपए की ठगी

रतलाम
शहर के विनोबा नगर में रहने वाले जावरा कृषि मण्डी के निरीक्षक के साथ लाईफ इंशोरेन्स पाँलिसी की किश्त के नाम पर अज्ञात बदमाश ने 74 हजार रुपए की ठगी की है।
मंडी निरीक्षक के अनुसार इन्होने रिलायंस निपोन लाईफ इंशोरेन्स की पाँलिसी ले रखी है। कुछ माह पहले इनके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि आपकी 74 हजार 433 रुपए किश्त बकाया है। मंडी निरीक्षक के हिसाब से भी फोन पर बताया गया पाँलिसी नम्बर और राशि सही थी। इसलिए इन्होने फोन पे के माध्यम से यह राशि बताए गए नम्बर पर ट्रांसफर कर दी और ये बेफिक्र हो गए कि अपनी पाँलिसी की किश्त जमा हो चुकी है।
इसके कुछ माह बाद इनके पास कंपनी से फिर फोन आया कि आपकी पाँलिसी की किश्त जमा नही हुई है, जल्द जमा करा दे, तो मंडी निरीक्षक के होश उड़ गए, इन्होने बताया कि यह राशि में जमा करा चुका हू। मगर कंपनी के अधिकृत कर्मचारी ने राशि जमा नही होने की बात बताई थी।
इस जानकारी के बाद मंडी निरीक्षक डाट की पुल स्थित रिलायंस निपोन लाईफ के कार्यालय पहुचे और अधिकारियों से तस्दीक की तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन लगाकर फोन पे के माध्यम से राशि हजम कर ली है। मंडी निरीक्षक ने ट्रांसफर किए गए रूपये की स्क्रीन शाट और ट्रंासफर डिटेल बैकिंग पर दीवांशु राजपुत तथा ट्राजेक्शन आईडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

Related Articles

Back to top button