Uncategorized

गिरवी रखी थांदला की चांदी पर रतलाम के सोनी का मन डोला

रतलाम
पारीवारिक जरुरत और आर्थिक तंगी के चलते थांदला निवासी एक महिला ने कुछ साल पहले चांदी की रकम रतलाम के सराफा व्यापारी के यहां 10 हजार में गिरवी रखी थी, व्यापारी इन रुपयों पर दो प्रतिशत ब्याज भी वसूल रहा था। इधर जैसे ही चांदी के भावों में उछाल आया वैसे ही सराफा व्यापारी का मन डोल गया और वो ब्याज पर ब्याज वसूलने की गणित जमाते हुए चांदी की रकम हड़पने की नियत कर बैठा है। आज मामले की शिकायत महिला ने जनसुनवाई के दौरान की है। इसके आवेदन पर कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत भेजी गई है।
श्रीमती रंजना पति तोलसिंह गरवाल जाति भील निवासी ग्राम सेमलिया तह थांदला जिला झाबुआ ने शिकायत दर्ज कराई है कि गौशाला रोड़ तोपखाना क्षेत्र में स्थित कल्पश्री ज्वैलर्स के संचालक मेरे जेवर हड़प कर ब्याज मांगने अवैधानिक रूप से ब्याज के उपर ब्याज लगा रहा है।
महिला के अनुसार रूपयों की आवश्यकता होने से मेने अपनी जीवन भर की कमाई आवश्यकतानुसार कल्पश्री ज्वेलर्स के पास गिरवी रखे थे उस समय ज्वैलर्स ने कहा था कि मै नियम के अनुसार ही रूपयें लेता हूं जो कि 2 प्रतिशत कानून के अनुसार तय किये गये है जो कि कानुन के अनुसार मैं आपके जेवर तुरन्त लौटा दूगा, मगर अब इसके मन में लोभ आ गया है।
महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोने चांदी के दाम बढ़ जाने के कारण ज्वेलर्स ना तो मेरे जेवर लौटा रहा है और जब जेवर की मांग करते है तो ज्वैलर्स टालमटोल कर कहता है कि आपके बहुत रूपयें हो गये है जबकि हम लोगों ने उसे 2019 में आधा किलो जेवर 10,000 रुपए और 2020 में आधा किलो 10,000 की रकम गिरवी रखी थी। जिसके बदले में ज्वैलर्स अब दो लाख रुपए मांग रहा है। हम ज्वैलर्स से विनती कर चुके है, मगर अब वो हमे अभद्र व्यवहार कर दुकान से भगा देता है। हमने इसे हर तरह से समझाने का प्रयास किया है, मगर वह मानने को तैयार ही नही है। महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लालची ज्वैलर्स पर कार्रवाई कर हमे हमारी रकम वापस दिलाई जाए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button