पति को मोबाईल लगा कर बोला-तेरी बीवी से मेरी शादी करा दे

रतलाम जिले के खारवाकला क्षेत्र से अजीब मामला सामने आया है, यहां रहने वाली एक विवाहिता के पास फोन आता है कि तू मुझ से शादी कर ले। जब महिला ने पास ही बैठे पति को मोबाईल दिया तो सामने वाला बोला कि तेरी बीवी से मेरी शादी करा दे वरना तूझे जान से मार दूगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला के पास गत दिवस दोपहर 12 बजे मोबाईल पर फोन आया कि मै कुलदीप बोल रहा हू। मैने तुझे पहले छोड़ दिया था, अब आकर मिल ले और मुझ से शादी कर ले। मोबाईल लगाने वाले ने बताया कि मै बकानेर कल्याणपुरा मनारपुरा धार से बोल रहा हू। महिला ने अचानक आए इस फोन से घबराकर मोबाईल अपने पति को दिया तो सामने वाला पति से भी बोला कि तेरी बीवी की शादी मेरे से करा दे वरना जान से हाथ धो बैठेगा। मामले की सूचना पति पत्नी ने संबधित थाने में दर्ज कराई है।
उधर सालाखेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव में अपने मामा के घर आई विधवा महिला को यहां रहने वाला युवक परेशान कर रहा है। महिला के अनुसार इसके पति का निधन सात साल पहले हो चुका है, वह मंदसौर में रहती है और कुछ दिनों के लिए मामा के यहां आई हुई थी तभी यहां रहने वाला भेरु राठोर इससे बोला कि तुम खाना बनाओं मै खाने आउगा। इस पर महिला ने भेरु से कहां कि तुम मुझ से बातचीत मत किया करो। इतना सुनते ही भेरु गालिया देकर महिला को मारने की लिए दौड़ा था। मामले की शिकायत पर भेरु के खिलाफ कायमी की गई है।
