Uncategorized

घर में रखी सोने की चूडिय़ा गायब, शक सुई पोते पर टिकी

रतलाम शहर के कस्तुरबा नगर गली नम्बर-5 में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इनके घर में रखी अलमाली में तीन तोला वजनी सोने की चूडिय़ा गायब हो गई है। मुझे शंका है कि मेरे पोते ने ही यह चूडिय़ा चोरी की है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्तुरबा नगर गली नम्बर-5 में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले इनके लडक़े हरीश की तबियत खराब होने पर उसे राघव अस्पताल मेंं भर्ती कराया था। जब अस्पताल में रुपयों की जरुरत पडऩे पर घर में रखी अलमारी देखी तो इसका ताला टूटा हुआ था और इसमें रखी तीन तोला वजनी सोने की दो चूडिय़ा गायब मिली है।
इस सबंध में घर के सदस्यों से जानकारी ली गई तो सभी ने सोने की चूडिय़ा लेने से इंकार किया है
इस मामले में पोते से भी जानकारी ली गई तो वह मामले में टालमटोल करता आ रहा है। वह कभी चूड़ी के बारे में पता होने की बात कहता है तो कभी इंकार करते हुए कहता है कि मुझे कुछ भी नही पता है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुझे शंका है कि सोने चूडिय़ा मेरे पोते ने चुराई है, इस पर कार्रवाई की जाए।
उधर ताल थाना क्षेत्र से अज्ञात बदमाश लाखों रुपए कीमत के विजली उपकरण चोरी कर ले गए है। संविदा लाईनमेन दिनेश कुंबी ने शिकायत दर्ज कराई है कि म.प्र.प.क्षे.वि.वि.क.लि.ताल ताल अन्तर्गत मालाखेडा से गुजरने वाली 11 के.वी. लाईन (खारवाखुर्द सिचाई फीडर) के विद्युत तार अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। लगभग 4.40 क्विटल तारों की कीमत दो लाख रुपए बताई जाती है। यह चोरी 2 से 6 जुलाई के बीच होना बताई जाती है।
इसी तरह कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में लगी पवन चक्कियों से भी अज्ञात बदमाश उपकरण चोरी कर ले गए है। आवेदक विवेक यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने पवन चक्की मशीनों का नुकसान कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी भी की है। गत 3 से 4 जुलाई की मध्य रात्रि में बदमाशों ने कंट्रोल पैनल, कैपेस्टिर और पावर पैनल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया है। इसके साथ ही आइसोलेटर को खोल कर दरवाजे को तोड़ा है। इसी तरह तरह 5 जुलाई को भी चोरी की गई है।

Related Articles

Back to top button